फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Campaign launched to make identity cards of new voters

Rudraprayag News: नए मतदाताओं के पहचान पत्र बनाने का चलाया अभियान

Thu, 23 Nov 2023 05:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 05:06 PM IST
विज्ञापन
Campaign launched to make identity cards of new voters
रुद्रप्रयाग। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जनपद की रुद्रप्रयाग और केदारनाथ विधानसभा में नए मतदाताओं के मतदाता पहचान पत्र बनाने के लिए अभियान शुरू हो गया है। इस दौरान स्वीप टीम द्वारा शिक्षण संस्थाओं के साथ ही अन्य विभागों के सहयोग से लोगों को मतदाता पहचान पत्र बनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

नए मतदाता पहचान पत्र बनाने के लिए मतदाता की उम्र 18 वर्ष पूरी होनी जरूरी है। इसके अलावा छात्र-छात्राओं के कार्ड बनाने और निर्वाचक नामावली में नाम दर्ज करवाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जनपद की दोनों विस में अभी तक विभिन्न स्कूलों में 405 छात्र-छात्राओं से फार्म-6 भरकर जमा कराए जा चुके हैं। स्वीप टीम के सदस्य व विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर हेमंत चौकियाल ने बताया कि अगस्त्यमुनि पीजी कॉलेज, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रतूड़ा, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रुद्रप्रयाग, पॉलिटेक्निक रतूड़ा, जखोली व चोपता, डिग्री कॉलेज जखोली, रुद्रप्रयाग और गुप्तकाशी में अभियान चलाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed