फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Cadet deliver voters to the booth Disabled.

दिव्यांग मतदाताओं को कैडेट पहुंचाएंगे बूथ तक

Wed, 11 Jan 2017 09:45 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Wed, 11 Jan 2017 09:45 PM IST
विज्ञापन
दिव्यांगों को मतदान बूथ तक लाने में एनसीसी और एनएसस कैडेट अहम भूमिका होगी। इनकी मदद से दिव्यांग अपने मतदान का प्रयोग कर केदारनाथ व रुद्रप्रयाग विधानसभा से विधायक चुनने में भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन


दिव्यांगों के लिए जिला प्रशासन ने योजना बनाई हैं। दिव्यांग मतदाताओं को पोलिंग बूथ पर लाने और वोट देने के बाद घर भेजने की जिम्मेदारी शिक्षा, समाज कल्याण व सैनिक कल्याण विभाग के साथ एनसीसी व एनएसएस के स्वयंसेवियों को दी गई है। जिले में 1748 दिव्यांग मतदाता 15 फरवरी को अपने निकट के पोलिंग बूथ पर मतदान करेंगे।
विज्ञापन


इस दौरान प्रशासन यह भी नजर रखेगा कि चिन्हित दिव्यांग मतदाताओं में कितनों ने वोट दिया और कितने वंचित रह गए। जो पोलिंग बूथ तक नहीं पहुंच पाए और वे किन कारणों से नहीं पहुंचे। इसका जवाब संबंधित अधिकारियों को देना होगा।  प्रशासन ने चुनाव में जिले में 80 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य रखा है। ऐसे में दिव्यांग वोटर को मतदान केंद्र तक लाने व ले जाने वालों की जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में दिव्यांग वोटर चिन्हित किए जा रहे हैं। वे भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बनाएं, इसके लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। इसके लिए विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस पूरे कार्य के निरीक्षण के लिए भी अलग से अधिकारी नामित किए जाएंगे।
रंजना, जिला निर्वाचन/जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed