फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   C-Vigil app will be able to complain about violation of the code of conduct

सी-विजिल एप से कर सकेंगे आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत

Sun, 16 Jan 2022 09:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 09:21 PM IST
विज्ञापन
C-Vigil app will be able to complain about violation of the code of conduct
विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए निर्वाचन विभाग प्रशासन व पुलिस के साथ तकनीकी की मदद भी ले रहा है। इस बार जिले में सी-विजिल मोबाइल एप की मदद से चुनाव आचार संहिता उल्लंघन, जैसे शराब, रुपये व गिफ्ट वितरण की शिकायत की जा सकेगी। शिकायतकर्ता मौके पर अपने मोबाइल से ऑनलाइन फोटो/वीडियो के माध्यम से अपनी शिकायत एप के जरिए कंट्रोल रूम में दर्ज करा सकता है। कंट्रोल रूम में क्षेत्र की लोकेशन मिलते ही उड़नदस्ता की टीमें मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेकर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

जनपद में सी-विजिल मोबाइल एप के सफल क्रियान्वयन के लिए 12 उड़नदस्ता दल गठित किए गए हैं। इन दलों में 6 रुद्रप्रयाग विस व 6 केदारनाथ विस में कार्य करेंगे। जिला निर्वाचन कंट्रोल रूम के नोडल अधिकारी व ग्राम्य विकास विभाग के परियोजना निदेशक रमेश चंद्र ने बताया कि सी-विजिल एप से आचार संहिता उल्लंघन के मामलों के निस्तारण में मदद मिलेगी। शिकायत मिलते ही उसे आरओ को प्रेषित कर दिया जाएगा। साथ ही मौके के लिए उड़नदस्ता दल रवाना किए जाएंगे। इसके लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। एप के माध्यम से ट्रायल भी सफल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed