फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Bypassing debris of the bypass, water entering many houses of Lwara village

बाईपास का मलबा गदेरे में डालने से ल्वारा गांव के कई घरों में घुस रहा पानी

Tue, 06 Aug 2019 07:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 07:27 PM IST
विज्ञापन
Bypassing debris of the bypass, water entering many houses of Lwara village
मंगलवार को जाखाल गदेरे से तिलवाड़ा-मयाली-जखोली मोटर मार्ग पर मरडीगाड़ में आए भारी मलबे में फंसे क - फोटो : RUDRAPRYAG
ऑल वेदर रोड़ के तहत निर्माधाणीन कुंड-ल्वारा-गुप्तकाशी बाईपास का मलबा ल्वारा गांव के समीप टिंचरी गदेरे में डंप करने से कई आवासीय मकान खतरे की जद में आ गए हैं। इन दिनों तेज बारिश के चलते ग्रामीण रतजगा करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन व एनएच से घरों की तरफ बह रहे गदेरे के पानी की निकासी के लिए पाइप लगाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड लोनिवि द्वारा ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत बीते वर्ष से 12 किमी लंबे कुंड-ल्वारा-गुप्तकाशी बाईपास का निर्माण किया जा रहा है, लेकिन कार्यदायी संस्था द्वारा सड़क कटान का मलबा ल्वारा गांव व जीआईसी के मध्य बह रहे टिंचरी गदेरे में डाला जा रहा है। टनों मलबे से गदेरे का रुख गांव की तरफ हो गया है, जिससे 6 से अधिक आवासीय मकान खतरे की जद में आग गए हैं। ग्रामीण महेश बगवाड़ी, रामकृष्ण बगवाडी, सुरजीत सिंह, दरमान भट्ट, मनीष सेमवाल, डा. राजेंद्र शुक्ला का कहना है, कि एनएच द्वारा समस्या निस्तारण के नाम पर खानापूर्ति के लिए 2 से 4 इंच के पाइप गदेरे में डाले गए हैं, जो उफान पर बह रहे गदेरे के बहाव को रोकने के लिए नाकाफी साबित हो रहे हैं। कहा कि घुस रहे पानी की उचित निकासी नहीं की गई तो, कभी भी जानमाल का नुकसान हो सकता है। इधर, एनएच के ईई जितेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कार्यदायी संस्था को मलबे को गदेरे में डंप करने से मना कर दिया गया है। साथ ही आवासीय घरों की सुरक्षा के लिए गदेरे के बहाव को उसकी मूल दिशा में करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed