फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Bus falls into ditch, killing three people

बस खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत

Mon, 31 Oct 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Mon, 31 Oct 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन

बसुकेदार तहसील क्षेत्र के बष्टी-हाट मोटर मार्ग पर क्यूंजा से डालसिगी जा रही बारात की बस, डालसिगी गांव से कुछ पहले दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में 13 वर्षीय बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 24 से अधिक लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


स्थानीय व निकटवर्ती गांवों के लोगों ने मौके पर पहुंचकर तत्परता से घायलों को खाई से निकाल सड़क तक पहुंचाया। यहां से अधिकांश को निजी वाहनों से की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि और जिला स्वास्थ्य केंद्र रुद्रप्रयाग में भर्ती किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीन हो हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद से गांव में अफरा-तफरी मची है।
विज्ञापन


सोमवार शाम करीब 5.45 बजे डालसिगी गांव से करीब डेढ़ सौ मीटर पहले यूके-13-0639 बस अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। पुलिस के अनुसार बस में 28 से अधिक बाराती सवार थे। हादसे में अभी तक एक अज्ञात सहित नीरज (13) पुत्र शिव सिंह, मातबर सिंह भंडारी (68) पुत्र परम सिंह, निवासी डालसिंगी तथा सुरेंद्र सिंह (35) पुत्र वचन सिंह निवासी, डुंगर की मौत हो गई है। जबकि 24 से अधिक लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों के सिर, पैर, पीठ और पसली पर चोंटे आई हैं। घायलों में अधिकांश डालसिंगी गांव के हैं। हादसे की सूचना पर स्थानीय लोगों ने तत्परता से मौके पर पहुंचकर घायलों को खाई से निकाला। करीब पौन घंटे बाद अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग व बसुकेदार से पुलिस व प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी व जवान भी मौके पर पहुंचे। सोमवार को डालसिंगी गांव निवासी शिवचरण सिंह भंडारी के पुत्र अभिषेक सिंह का एक विवाह था। सुबह गांव से बारात क्यूंजा गांव गई थी। शाम पांच बजे वापसी में दुल्ला-दुल्हन सहित अन्य तीन-चार वाहन गांव पहुंच गए थे। बस का इंतजार किया जा रहा था। लेकिन गांव से करीब एक सौ मीटर पहले ही सड़क हादसा हो गया।

घायलों का नाम -
राकेश लाल (38) पुत्र जसमल लाल, डालसिंगी
दीपक (39) पुत्र कुंदन सिंह, मालकोटी
सुरेंद्र सिंह (63) पुत्र रणजीत सिंह, डालसिंगी
शंकर सिंह (50) पुत्र चंदन सिंह, डालसिंगी
दलवीर सिंह (28) पुत्र राजेंद्र सिंह, डालसिंगी
विनोद (39) पुत्र वीरबल, नैंणी-पौंडार
संग्राम सिंह (50) पुत्र हयात सिंह लोदला
रजत भंडारी (18) पुत्र जगदीश सिंह, डालसिंगी
अनिल सिंह (37) पुत्र कृपाल ङ्क्षसह, डालसिंगी
वियंत (24) पुत्र हरेंद्र
राजेंद्र लाल (35)
जयपाल भंडारी (63)
सचिन भंडारी (15)
राजेंद्र (16)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed