फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Burnt alive by killing woman.

महिला की हत्या कर शव जलाया

Thu, 06 Apr 2017 09:49 PM IST
/ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
/ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Thu, 06 Apr 2017 09:49 PM IST
विज्ञापन
Burnt alive by killing woman.
demo pic - फोटो : अमर उजाला

बांगर पट्टी के लिस्वाल्टा गांव में एक महिला की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार को तड़के साढ़े छह बजे महिला का अधजला शव उसके घर के पीछे ही मिट्टी के नीचे दरी में लिपटा मिला। उसके चेहरे व छाती पर गहरे जख्म और गले पर रस्सी के निशान हैं। बताया जाता है कि महिला दो दिन से अपने घर पर अकेली रह रही थी। उसके पति और बड़ा बेटा यूगांडा (दक्षिण अफ्रीका) में रहते हैं जबकि छोटा बेटा मुंबई में होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहा है।राजस्व पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को आशंका है कि लूटपाट के मकसद से घटना को अंजाम दिया गया है।

विज्ञापन



पुलिस के मुताबिक लिस्वाल्टा गांव में सरोजनी देवी (43) पत्नी त्रिलोक सिंह चार अप्रैल से अपने घर पर अकेली थी। उसकी सास रिश्तेदारी में टिहरी जिले के नैलचामी गई हुई थी। पांच अप्रैल की सुबह से महिला गांव में नहीं दिखी, तो घर के पास से गुजरने वाले ग्रामीणों ने उसे आवाज दी, लेकिन महिला की ओर से कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका जताते हुए गांव के लोग महिला की खोजबीन में जुट गए। वे महिला घर में पहुंचे तो पाया कि ग्रिल की चाबी कुछ दूर पड़ी थी और घर के ऊपरी माले के तीन कमरों (महिला की सास और महिला का कमरा) के ताले टूटे पड़े थे। मोबाइल पर संपर्क किया गया, लेकिन मोबाइल भी घर के अंदर बजता मिला। अंदर अलमारियों का सामान भी गायब था।
विज्ञापन


प्रधान पति प्रमोद सिंह रावत ने उपजिलाधिकारी जखोली देवमूर्ति यादव को फोन पर महिला के लापता होने की सूचना दी गई। एसडीएम के निर्देश पर पटवारी देर शाम टीम के साथ गांव पहुंचे। खोजबीन के दौरान महिला की चप्पल और जूते आंगन में मिले। तेज बारिश के कारण रात 8.30 बजे के बाद अन्य लोग और राजस्व पुलिस कर्मी गांव लौट आए, जबकि कुछ युवक महिला के मकान में ही रुक गए। बृहस्पतिवार सुबह एक युवक घर के पीछे खेत में गया तो उसे जमीन पर मिट्टी में दबा दरी का एक हिस्सा दिखाई दिया। उसने दरी को हटाना चाहा, तो महिला का एक पैर दिखाई देने लगा। युवकों ने ग्रामीणों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी लोगों ने मौके पर पहुंचकर मिट्टी में दबाई गई दरी को हटाया तो दरी में महिला का शव लिपटा था। घटनास्थल और शव को देखने से साफ है कि महिला की बर्बर तरीके से हत्या की गई है। गले को रस्सी से घोंटा गया है, जबकि छाती पर धारदार हथियार से गहरे घाव किए गए हैं।


मौके पर पहुंचे तहसीलदार और उप राजस्व निरीक्षक ने शव को कब्जे में लिया। इधर, राजस्व पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग भेज दिया है। मृतका के पति को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। एसडीएम यादव ने बताया कि ग्राम प्रधान लीला देवी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed