फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Bumper victory of BJP in Rudraprayag and Kedarnath assembly

रुद्रप्रयाग और केदारनाथ विधानसभा में भाजपा की बंपर जीत

Thu, 10 Mar 2022 09:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 09:46 PM IST
विज्ञापन
Bumper victory of BJP in Rudraprayag and Kedarnath assembly
वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव के बाद एक बार फिर भाजपा को रुद्रप्रयाग जनपद की दोनों विधानसभा रुद्रप्रयाग व केदारनाथ में जीत मिली है। रुद्रप्रयाग से जहां भरत सिंह चौधरी लगातार दूसरी बार पार्टी के टिकट से विधायक चुने गए हैं। वहीं, केदारनाथ विस क्षेत्र में भी भाजपा की दस वर्ष के लंबे अंतराल के बाद वापसी हुई है।
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग विस क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी भरत सिंह चौधरी अपने पांच वर्ष के कार्यकाल (2017-22) में किए गए विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच में गए थे। उन्होंने विस में सड़कों का जाल फैलाने के साथ ही स्कूलों में ई-लर्निंग सहित लंबित पेयजल योजनाओं को पूरा कराने के प्रयास किए। वर्ष 2022 में हाईकमान ने फिर विधायक चौधरी पर ही विश्वास जताया और उन्हें रुद्रप्रयाग विस से टिकट दिया। अब, हार-जीत को लेकर भी पार्टी कार्यकर्ताओं से लेकर अन्य में कयासबाजी का दौर चलता रहा। 10 मार्च को आए विस चुनाव के परिणाम साफ कह रहे हैं कि चौधरी के पांच वर्ष के कार्यकाल को जनता ने समझा और उन्हें फिर से चुना। साथ ही मोदी मैजिक का भी योगदान शामिल है। चौधरी को ईवीएम वोटिंग में 28647 वोट मिले हैं। उधर, केदारनाथ विस क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी शैलारानी रावत ने भी जोरदार जीत दर्ज करते हुए अपने को फिर से स्थापित किया है। यहां संभावितों की लंबी फेहरिस्त के बाद शैलारानी को टिकट मिलने के बाद अंदरूनी उठापटक के बीच पार्टी के जीत को लेकर कई प्रकार की आशंकाएं थीं, लेकिन यहां प्रत्याशी को ईवीएम वोटिंग में 20678 मत प्राप्त हुए हैं। यह पहला मौका है, जब केदारनाथ विस क्षेत्र में किसी पार्टी प्रत्याशी को बीस हजार से अधिक मत मिले हैं। वर्ष 2002 और 2007 में भाजपा जनपद की रुद्रप्रयाग और केदारनाथ सीट पर जीती थी। उसके बाद, अब फिर से भाजपा ने यहां अपना परचम लहराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed