फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Building construction information given to the beneficiaries

लाभार्थियों को दी भवन निर्माण की जानकारी

Sat, 20 Nov 2021 07:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
Building construction information given to the beneficiaries
जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के तत्वाधान में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पात्र लाभार्थियों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भवन के निर्माण में नई तकनीकों के बारे में बताया गया। खंड विकास अधिकारी सूर्यप्रकाश शाह ने कहा कि केंद्र सरकार ने पीएम आवास योजना के पात्र लाभार्थियों के लिए पहली किश्त उनके बैंक खातों में जमा करा दी है। तय नियमों के तहत दूसरी व बाद में तीसरी किश्त जारी की जाएगी। संख्याधिकारी सुधीर नेगी ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा तैयार किए गए सॉफ्टवेयर के माध्यम से पात्रों का चयन किया गया है। मार्च 2022 तक आवास का निर्माण पूरा करने वाले लाभार्थियों को प्रोत्साहन के रूप में 5 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे। कार्यशाला में ग्रामीण निर्माण के विशेषज्ञ अनूप रडवाल ने लाभार्थियों को आवास निर्माण में उपयोग होने वाली तकनीक के बारे में जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed