{"_id":"5e82dced8ebc3e760d18f1a3","slug":"bsnls-prepaid-sim-will-continue-without-recharge-till-april-2060","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 अप्रैल तक बिना रिचार्ज के भी चालू रहेंगे बीएसएनएल के प्रीपेड सिम","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
20 अप्रैल तक बिना रिचार्ज के भी चालू रहेंगे बीएसएनएल के प्रीपेड सिम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। कोरोना वायरस की वजह से देश व्यापी लॉकडाउन होने के चलते बीएसएनएल के उन उपभोक्ताओं पर खतरा मंडरा रहा है जो डिजिटल तरीके से सिम में रिचार्ज करने से अछूते हैं। ऐसे में दूरसंचार मंत्रालय की ओर से बीएसएनएल प्रीपेड सिम कार्ड यूजर्स के नंबर पर 20 अप्रैल तक बिना रिचार्ज के भी सिम चालू करने के निर्देश दिए हैं। साथ में सभी उपभोक्ताओं को दस रुपए का बैलेंस भी इंसेंटिव के तौर पर दिया है।
विज्ञापन
रुद्रपुर बीएसएनएल एक्सचेंज के उपमंडल अभियंता अरुण छाबड़ा ने कहा कि बीएसएनएल के करोड़ों प्रीपेड सिम कार्ड यूजर्स को दूरसंचार मंत्रालय से तोहफा मिला है। केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बीएसएनएल प्रीपेड सिम कार्ड यूजर्स के नंबर 20 अप्रैल तक बिना रिचार्ज के भी चालू रखने के निर्देश दिए हैं। यही नहीं, इन यूजर्स को तत्काल प्रभाव के 10 रुपये का बैलेंस भी इंसेंटिव के तौर पर दिया जाएगा। दूरसंचार मंत्री ने कोरोनावायरस की वजह से देशव्यापी लॉक डाउन होने की वजह से ये घोषणा की है। यह आदेश बीएसएनएल के हर टेलिकॉम सर्किल के प्रीपेड यूजर्स पर लागू होगा। इससे 20 अप्रैल तक लोगों को अपने परिजनों से कनेक्टेड रहने के लिए सरकार की तरफ से यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन