फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   BSNL's services remained paralyzed for the second day

बीएसएनएल की सेवाएं दूसरे दिन भी रहीं ठ

Mon, 18 Apr 2016 09:14 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Mon, 18 Apr 2016 09:14 PM IST
विज्ञापन
भारत संचार निगम की बेस, मोबाइल और ब्रॉडबैंड सेवा दूसरे दिन भी ठप रही। इस दौरान आम उपभोक्ता जहां परेशान रहे, वहीं विभागीय कार्यालयों में भी कामकाज ठप रहा। इस दौरान बैंक में भी कनेक्टिविटी नहीं होने से लेन-देेन व्यापक प्रभावित रहा।
विज्ञापन


केदारनाथ यात्रा के काउंटडाउन शुरू होते ही बीएसएनएल की संचार सेवा दगा देने लगी है। रविवार सुबह 10 बजे से पूरे जिले में निगम की संचार सेवा बाधित है। नगर से लेकर गांवों व सरकारी व गैर सरकारी विभागों में उपभोक्ताओं के मोबाइल सेट और बेस फोन कनेक्शन डेड पड़े हैं। इस दौरान लोगों को अपने सगे-संबंधियों से संपर्क के लिए परेशान होना पड़ा। जिले में बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा के ठप होने से कामकाज पर भी असर पड़ा है। उधर, केदारनाथ में भी मोबाइल सेवा बंद होने से वहां नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के पदाधिकारियों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। इधर, निगम के एसडीओ केएस रावत ने बताया कि सर्वर डाउन होने के कारण कनेक्टिविटी फेल होने से दिक्कत हुई है। टीमों की मदद से समस्या निस्तारण के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


बैरंग लौटे ग्रामीण
रुद्रप्रयाग। लोक निर्माण विभाग में भूमि कटान का मुआवजा लेने पहुंचे पट्टी बच्छणस्यूं के ग्रामीणों को बैरंग लौटना पड़ा। विभाग में बीएसएनएल की ब्रॉडबैंड सेवा के ठप होने से जरूरी काम नहीं हो पाया, जिससे क्षेत्र के कई लोगों को बैरंग घर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed