{"_id":"578678464f1c1b3f4113df00","slug":"broken-by-falling-boulder-school-kitchen","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोल्डर गिरने से स्कूल का किचन टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोल्डर गिरने से स्कूल का किचन टूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Wed, 13 Jul 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
ऊखीमठ के राजकीय हाईस्कूल रांसी में बड़ा हादसा टला, पहाड़ी से गिरे विशालकाय बोल्डर से क्षतिग्रस्त हुआ मीड-डे-मील का कीचन।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय हाईस्कूल रांसी में पहाड़ी से गिरे भारी बोल्डर से किचन का क्षतिग्रस्त हो गया। स्कूल प्रबंधन ने इस बारे में सीईओ को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
बुधवार को सुबह 8.15 बजे स्कूल में कक्षाएं संचालित हो रही थी। इस दौरान भोजन माता भोजन तैयारियों के लिए पानी जुटा रही थी।
तभी, पहाड़ी से विशालकाय बोल्डर मिट्टी के टीले के साथ किचन के पीछे गिरा। इससे किचन की दो दिवारें क्षतिग्रस्त हो गई। बोल्डर की तेज आवाज से शिक्षक और छात्र-छात्राएं कक्षाओं से बाहर आ गए। इस दौरान सभी कक्षाओं से जानकारी ली गई कि कोई छात्र-छात्रा किचन की तरफ तो नहीं गया था।
विज्ञापन
प्रधानाध्यापक के निर्देश पर पंजीकृृत छात्र-छात्राओं की गणना के बाद सबने राहत की सांस ली। इधर, प्रधानाध्यापक श्याम नंदन भट्ट ने बताया स्कूल में बड़ा हादसा होने से बच गया। मीड-डे-मील योजना का नियमित संचालन के लिए बृहस्पतिवार से अन्यत्र व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन