फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Blue lotus blossomed after many years in Vasukital

वासुकीताल में कई वर्ष बाद खिला नीला कमल

Fri, 17 Sep 2021 07:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 07:20 PM IST
विज्ञापन
Blue lotus blossomed after many years in Vasukital
केदारनाथ से आठ किमी ऊपर वासुकीताल क्षेत्र में खिले इस बार नीलकमल। - फोटो : RUDRAPRYAG
केदारनाथ धाम से आठ किमी ऊपर वासुकीताल में वर्षों बाद नीलकमल के फूल खिले हैं। नजारा ऐसा है कि मानो धरती ने नीली चादर ओढ़ ली है।
विज्ञापन

केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के डीएफओ अमित कंवर के नेतृत्व में टीम प्रभाग के ऊंचाई वाले क्षेत्रों का भ्रमण कर रही है। केदारनाथ में ब्रह्मवाटिका में भृंगराज व ब्रह्मकमल की सैकड़ों पौध सुरक्षित हैं। कई पौधों पर पुष्प खिलने वाले हैं। वहीं, केदारनाथ से आठ किमी ऊपर वासुकीताल क्षेत्र नीलकमल पुष्प से सरोबार है। पग-पग पर नीले फूल प्रकृति का शृंगार कर रहे हैं। वासुकीताल कुंड से लेकर करीब तीन किमी क्षेत्र में असंख्य नीलकमल खिले हुए हैं।
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वर्षों बाद यह फूल क्षेत्र में दिखाई दिया है। बता दें कि हिमालय क्षेत्र में चार प्रकार के कमल के फूल मिलते हैं। इनमें ब्रह्मकमल, नीलकमल, फेन कमल और कस्तूरा कमल शामिल हैं। कोरोनाकाल में पर्यटकों की गतिविधियां शून्य होने के कारण मध्य हिमालय के ऊपरी क्षेत्रों में ये पुष्प इस बार काफी मात्रा में खिले हैं। केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के डीएफओ अमित कंवर ने बताया कि केदारनाथ से वासुकीताल तक प्रकृति का सौंदर्य देखते ही बन रहा है। यहां विभिन्न प्रकार के फूलों के बीच ब्रह्मकमल व नीलकमल की संख्या सबसे अधिक है।
विज्ञापन

--
क्या है नीलकमल
हिमालय क्षेत्रों में मिलने वाले चार कमल में नीलकमल भी शामिल है। इस पुष्प का वानस्पतिक नाम नेयम्फयस नॉचलि है। यह नीले रंग का होता है। इसे भगवान विष्णु का प्रिय पुष्प कहा जाता है। नीलकमल एशिया के दक्षिणी व पूर्वी देशों का पुष्प पादप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed