फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   BJP took the resolution of Fatah-2022 with solidarity

भाजपा ने एकजुटता के साथ लिया फतह-2022 का संकल्प

Tue, 27 Jul 2021 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
BJP took the resolution of Fatah-2022 with solidarity
मिशन-2022 को फतह करने के लिए बीजेपी बूथ स्तर पर कार्य करेगी। साथ ही सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए गांवों में जन-जन से संपर्क का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

ग्रामीण मंडल की बैठक की अध्यक्षता करते हुए विधायक भरत सिंह चौधरी ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर बूथ स्तर पर कार्य करने को कहा। साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने के लिए वृहद जनसंपर्क की बात भी कही। चौधरी ने कहा कि विस 2022 में पार्टी ने 60 पार का लक्ष्य रखा है, इसलिए जिले की दोनों सीटों पर बड़े अंतराल से जीत दर्ज करने की प्राथमिकता से हमें कार्य करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों का प्रचार-प्रचार करने पर भी जोर दिया। मुख्य वक्ता व जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भंडारी ने कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव तैयारियों को लेकर रणनीति के साथ कार्य करने को कहा। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद जोशी ने पार्टी गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में कोविड-19 में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य सरला खंडूड़ी, वरिष्ठ कार्यकर्ता मोहन सिंह बिष्ट, कनिष्ठ प्रमुख शशि सिंह नेगी, महामंत्री सुरेंद्र सिंह बिष्ट, शक्ति केंद्र के उपाध्यक्ष बल्लभ जसोला, गौरव चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed