फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   BJP district president executive discontent.

कार्यकारी जिलाध्यक्ष को लेकर भाजपा में असंतोष

Fri, 03 Feb 2017 09:06 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Fri, 03 Feb 2017 09:06 PM IST
विज्ञापन

भाजपा हाईकमान जिले में रिक्त हुए जिलाध्यक्ष के पद पर स्थायी तैनाती के बजाय, नई सरकार गठन तक कार्यकारी जिलाध्यक्ष की नियुक्ति करना चाह रहा है। इसके लिए नाम भी तय हो गया है, लेकिन यह, रुद्रप्रयाग के भाजपाइयों को मंजूर नहीं हैं। उन्होंने साफ शब्दों में प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं को पुन: विचार के लिए कहा है। ऐसा नहीं होने पर जिला, मंडल व अन्य मोर्चो से 15 से अधिक वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने त्यागपत्र की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


टिकट वितरण के बाद भाजपा में उपजी असंतोष की लहर अब भी अंदर ही अंदर सुलग रही है। वहीं, बीते दिनों डा. आनंद सिंह बोहरा के जिलाध्यक्ष पद और पार्टी छोड़ने से असंतोष और भी बढ़ गया है। ऐसे में जहां पार्टी का एक बड़ा धड़ा अपने को हताश महसूस कर रहा है।
विज्ञापन


वहीं, पार्टी हाईकमान की ओर से कार्यकारी जिलाध्यक्ष का सुझाव पार्टी नेताओं को रास नहीं आ रहा है। सूत्रों की मानें तो हाईकमान ने एक पूर्व जिलाध्यक्ष को ही प्रदेश में नई सरकार गठन तक कार्यकारी जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी है, जिसकी घोषणा होना शेष है। लेकिन इसे लेकर जिले में भाजपाई खुश नहीं हैं। जिला, मंडल व मोर्चा के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने इसका खुले तौर पर विरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक वरिष्ठ पदाधिकारी का कहना है कि रुद्रप्रयाग व केदारनाथ सीट पर जिस तरह से पार्टी हाईकमान ने टिकट दिए हैं, उससे 60 फीसदी पार्टी कार्यकर्ता सीधे तौर पर नाराज चल रहे हैं। ऐसे में अगर, कार्यकारी जिलाध्यक्ष की तैनाती की गई तो अगले दो दिन में कई वरिष्ठ नेता पार्टी से त्यागपत्र दे देंगे। वहीं जातीय संतुलन को लेकर भी रोष पनप रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed