फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   BJP activist based party

भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल

Wed, 06 Apr 2016 08:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Wed, 06 Apr 2016 08:37 PM IST
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी का 37 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। कहा कि सात सदस्यों से शुरू हुआ पार्टी का सफर अब करोड़ों में पहुंच गया है। पहले लोकसभा में केवल दो सदस्य थे। अब पार्टी की सरकार है। यह सब कार्यकर्ताओं की मेहनत और पार्टी की रीति-नीति के प्रति जनता के रुख के कारण संभव हुआ।
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग। भाजपा के जिलाध्यक्ष डा. आनंद सिंह बोहरा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्रीराम कृष्ण रावत ने बताया कि पहले जनसंघ फिर जनता दल और बाद में 6 अप्रैल 1980 को भाजपा अस्तित्व में आई। इस मौके पर पार्टी की मजबूती के लिए वृहद जनसंपर्क पर जोर दिया गया। रावत ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव तैयारियों में जुटने को भी कहा। इस मौके पर पूर्व विधायक आशा नौटियाल, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कपरवान, महामंत्री गजेंद्र चौधरी, अजय सेमवाल, भरत चौधरी, सुरेंद्र जोशी, दीपक रावत, चंडी प्रसाद भट्ट, सरला खंडूडी, सुनीता चौकियाल, फते सिंह, राम लाल आदि थे।
विज्ञापन

पौड़ी। भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी का 38वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश सचिव एवं पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जमीनी स्तर तक लोगों से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने पार्टी के प्रथम अध्यक्ष व पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी के आदर्शों को याद किया। इस मौके पर पूर्व विधायक बृजमोहन कोटवाल, जिलाध्यक्ष मुकेश रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार पोरी, नगर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, सुषमा रावत, सुमनलता ध्यानी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीनगर। भाजपा के स्थापना दिवस के मौके पर पूर्व प्रदेश महामंत्री (संगठन) डा. धन सिंह रावत ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। उन्होंने बताया कि स्थापना वर्ष 1980 में पार्टी में मात्र सात सदस्य थे। अब 12 करोड़ से भी ज्यादा सदस्य बनाकर भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी हो गई है। उन्होंने कहा कि यहां राष्ट्रीय अध्यक्ष तीन साल के लिए चुने जाते हैं। जबकि कांग्रेस में 19 साल से अध्यक्ष नहीं बदला है। इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष जीतेंद्र रावत, महामंत्री अनूप बहुगुणा, जिला महामंत्री विकास कुकरेती, सागर अग्रवाल और जगदीप रावत आदि मौजूद थे।
गोपेश्वर/जोशीमठ। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के स्थापना दिवस पर जिला चिकित्सालय में फल  बांटे। गोपीनाथ रामलीला प्रांगण में हुई बैठक में प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी राजेंद्र अंथवाल ने कहा कि तीन दशकों में पार्टी कई उतार-चढ़ाव के दौर से गुजरी है। पार्टी के जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष हरक सिंह नेगी, रिपुदमन सिंह, अनुसूया प्रसाद भट्ट, प्रेम बल्लभ भट्ट, विजय सती, दिनेश जोशी, वीरेंद्र असवाल, कुलदीप वर्मा, रघुवीर बिष्ट, गजेंद्र रावत और मीडिया प्रभारी महावीर रावत आदि मौजूद थे। वहीं जोशीमठ में गांधीनगर में हुई बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी को मजबूती देने का संकल्प दोहराया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष रोहणी रावत, ऋषि प्रसाद सती, मुकेश डिमरी, लक्ष्मण फरकिया, ललिता देवी, सज्जन मावड़ी, राजेंद्र प्रसाद आदि मौजूद थे।
कर्णप्रयाग/देवाल/थराली। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी का 37वां स्थापना दिवस पर न्याय पंचायत सिमली में रैली निकालकर लोगों को केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों से अवगत कराया। इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद डिमरी, मंडल अध्यक्ष महिपाल नेगी, दीप चंद्र और चंद्रशेखर मैठाणी आदि थे। वहीं देवाल और थराली में पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस पर बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए। इस मौके पर देवाल मंडल अध्यक्ष गिरीश मिश्रा और थराली के रणजीत सिंह रावत सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।

नई टिहरी। भाजपा का 37वां स्थापना दिवस नई टिहरी, चंबा, नरेंद्रनगर, नैनबाग और थत्यूड़ में धूमधाम से मनाया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र जैन, ओम प्रकाश भट्ट, मेहरबान सिंह रावत, सरिता भट्ट और रामानंद बधानी को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। पार्टी अनुशासन समिति के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञान सिंह नेगी ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। इस मौके पर धनोल्टी विधायक महावीर रंागड़, पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय नेगी, मंडल अध्यक्ष रामलाल नौटियाल, उपाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, विनोद सुयाल, महामंत्री दिनेश डोभाल, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मीरा सकलानी, राजपाल सिंह पुुंडीर, धूम सिंह नेगी, राजेंद्र गुसाईं, ब्लॉक प्रमुख कुंवर सिंह पंवार, वीरेंद्र सिंह रावत आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed