फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Birendra Pal Bhandari appointed Chairman of the Agricultural Produce Market Committee.

Rudraprayag News: हेमकुंड और बदरीनाथ की ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी

Thu, 17 Sep 2026 05:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Thu, 17 Sep 2026 05:34 PM IST
विज्ञापन
Birendra Pal Bhandari appointed Chairman of the Agricultural Produce Market Committee.
फोटो
विज्ञापन

ज्योतिर्मठ। बृहस्पतिवार को मौसम खराब होने पर हेमकुंड साहिब और बदरीनाथ धाम के ऊंचाई वाले स्थानों पर जमकर बर्फबारी हुई। हेमकुंड साहिब में बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट आने से कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। बृहस्पतिवार को सुबह से मौसम बदला रहा। कुछ देर बाद हेमकुंड साहिब परिसर और बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी शुरू हो गई। इससे हेमकुंड साहिब क्षेत्र में ठंड बहुत बढ़ गई है। वहीं बदरीनाथ धाम में भी सुबह शाम ठंड तेज हो गई है। संवाद


केदारनाथ, मद्महेश्वर व तुंगनाथ में बढ़ी ठंड
रुद्रप्रयाग। जनपद के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में व निचले क्षेत्रों में हो रही बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है। केदारनाथ, मद्महेश्वर व तुंगनाथ में ठंड बढ़ गई है। रुद्रप्रयाग जिले में सुबह से हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट आ गई है। जहां अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 21 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं केदारनाथ में अधिकतम तापमान 3 डिग्री से 5 डिग्री तक रहा और न्यूनतम तापमान माइनस 2 डिग्री से 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। केदारनाथ में बारिश हो रही है और बर्फबारी की संभावना भी बनी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed