Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Bhardar Sports Festival to begin in Saurakhal on the 7th

Rudraprayag News: सौराखाल में सात से होगा भरदार खेल महोत्सव

Tue, 03 Nov 2026 06:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Tue, 03 Nov 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
Bhardar Sports Festival to begin in Saurakhal on the 7th
जखोली। भरदार क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच देने के लिए सात और आठ नवंबर को सौराखाल मैदान में भरदार खेल महोत्सव आयोजित किया जाएगा। पश्चिम भरदार संघर्ष समिति की ओर से मोलू भरदारी की स्मृति में आयोजित महोत्सव में कबड्डी, वॉलीबॉल और मैराथन का आयोजन हुआ। जखोली ब्लॉक प्रधान संगठन के अध्यक्ष अजय पुंडीर ने बताया कि महोत्सव में क्षेत्र के युवाओं और खेल प्रेमियों से अपनी टीमों के साथ प्रतिभाग करने की अपील की गई है। सात नवंबर को सुबह आठ बजे कबड्डी, सुबह 10 बजे वॉलीबॉल और दोपहर दो बजे मैराथन होगी। पुरुषों के लिए पांच किलोमीटर और महिलाओं के लिए तीन किलोमीटर की दौड़ रखी गई है। उन्होंने बताया कि कबड्डी और वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 3300 रुपये, द्वितीय को 2200 रुपये और तृतीय को 1100 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं, मैराथन में ओपन पुरुष, महिला और अंडर-15 वर्ग में अलग-अलग प्रतियोगिताएं होंगी। प्रत्येक वर्ग में प्रथम पुरस्कार 1500 रुपये, द्वितीय 1000 रुपये और तृतीय 500 रुपये रखा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed