{"_id":"57978e6b4f1c1b8e0121eb2e","slug":"being-hit-by-debris-from-the-passenger-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलबे की चपेट में आने से यात्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलबे की चपेट में आने से यात्री की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Tue, 26 Jul 2016 09:53 PM IST
विज्ञापन
मंगलवार शाम को केदारनाथ पैदल मार्ग पर भीमबली के समीप इस गदेरे में आए मलबे में दबने से हुई युवक की मौत।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज बारिश से केदारनाथ पैदल मार्ग पर मलबे की चपेट में आने से एक यात्री की मौके पर मौत हो गई। दो घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद पुलिस और एसडीआरएफ ने मलबे में दबे शव को बाहर निकाला। पैदल मार्ग के अवरुद्ध होने से आवाजाही रोक दी गई।
विज्ञापन
मंगलवार को सुबह से हो रही बारिश के बीच केदारनाथ में बाबा केदार के दर्शन कर मेरठ के छह लोग पैदल रास्ते से गौरीकुंड लौट रहे थे। सभी लोग शाम चार बजे भीमबली पहुंचे। यहां वह गदेरे को पार कर रहे थे। पांच लोग सकुशल रास्ते के दूसरे छोर पर पहुंच गए लेकिन तभी अचानक गदेरा उफान पर आ गया।
विज्ञापन
दीपक पुत्र कांति निवासी पुरानी मोहनपुरी वाल्मीकि नाला, थाना सिविल लाइन मेरठ, उफान में बहकर मलबे में दब गया। साथ के अन्य लोगों के चीखने-चिल्लाने पर भीमबली व जंगलचट्टी पड़ाव पर तैनात पुलिस और एसडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे। गदेरे के थमने के बाद रेस्क्यू शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद युवक का शव मलबे के नीचे दबा मिला।
विज्ञापन
पुलिस शव को सोनप्रयाग ला रही है, जहां जरूरी औपचारिकताएं पूरी की जाएगी। युवक के साथ के अन्य पांचों लोग सकुशल हैं। वे हादसे के बाद से बुरी तरह घबराए हुए हैं। रेस्क्यू टीम उन्हें अपने साथ ला रही है।
इधर, आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार केदारनाथ से गौरीकुंड के बीच पैदल मार्ग पर हो रही बारिश के कारण फिलहाल पैदल मार्ग पर आवाजाही रोक दी गई है। बुधवार को मौसम ठीक होने की स्थिति में ही यात्रा शुरू होगी।
पिछले वर्ष भी हुई थी एक मौत
रुद्रप्रयाग। पिछले वर्ष एक अगस्त को देहरादून निवासी अवतार सिंह (33) की पैदल रास्ते से केदारनाथ जाते समय चीरबासा में पहाड़ी से टूटी चट्टान की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई थी। वह अपने साथी के साथ यात्रा पर आया था।