{"_id":"69cd230073c14cafba0ba064","slug":"badrinath-dham-aastha-path-will-be-repaired-from-today-rudraprayag-news-c-47-1-sdrn1001-117902-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ धाम : आज से होगी आस्था पथ की मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ धाम : आज से होगी आस्था पथ की मरम्मत
Wed, 01 Apr 2026 07:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Wed, 01 Apr 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
नगर पंचायत का 50 सदस्यीय दल पहुंचा धाम
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। नगर पंचायत बदरीनाथ का 50 सदस्यीय दल बुधवार को बदरीनाथ धाम पहुंच गया है। दल के सदस्य धाम में जगह-जगह जमी बर्फ को हटाने के साथ ही साफ-सफाई, पथ प्रकाश, वाटर एटीएम स्थापित करने, आस्था पथ की मरम्मत, अनुरक्षण व रंग-रोगन कार्य संभालेंगे।
बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को सुबह 6.15 बजे खुलेंगे। मौसम सामान्य होने के बाद बुधवार को नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित के साथ 50 सदस्यीय अग्रिम दल बदरीनाथ धाम पहुंचा। उपजिलाधिकारी ज्योतिर्मठ चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि बदरीनाथ धाम में यात्रा पूर्व व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर ली जाएंगी। नगर पंचायत की ओर से यात्रा तैयारियां शुरू भी कर ली गई हैं। इधर नपं के ईओ सुनील पुरोहित ने बताया कि आस्था पथ पर जगह-जगह बर्फ जमी है। इसे हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। बृहस्पतिवार से आस्था पथ की मरम्मत और साफ-सफाई के साथ ही अन्य यात्रा सुविधाएं जुटाई जाएंगी।