फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   badminton semifinal and final match today

बैडमिंटन सेमीफाइनल व फाइनल मैच आज

Wed, 05 Jan 2022 07:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 07:24 PM IST
विज्ञापन
badminton semifinal and final match today
स्व. दौलत सिंह कंडारी मेमोरियल बैडमिंटन प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मैच तय हो गए हैं। बृहस्पतिवार को दोनों सेमीफाइनल व फाइनल मैच खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में 28 टीमों ने प्रतिभाग किया था, जिसमें 13 टीमें पहले ही दौर में बाहर हो गईं थी। विजेता टीम को 11 हजार व उप विजेता को 51 सौ रुपये व ट्राफी भेंट की जाएगी।
विज्ञापन

लाटा बाबा बैडमिंटन क्लब की पहल पर आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता का उद्घाटन स्व. दौलत सिंह कंडारी की पत्नी सुनीता कंडारी ने किया। पहले दिन नॉकआउट में 13 टीमें बाहर हो गईं थी। उसके बाद प्री-क्वाटर फाइनल व क्वाटर फाइनल के मुकाबले खेले गए, जिसमें 11 टीमें हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गई है। सेमिफाइल में तिलवाड़ा की एक व श्रीनगर की तीन टीमों ने जगह बनाई है। क्लब के अध्यक्ष डा. सुरेश गोदियाल ने बताया कि पहली बार बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री विक्रम कंडारी, व्यापार संघ महामंत्री कमलेश नौटियाल, नपं सभासद संजय ररावत, हैप्पी असवाल, हेमंत असवाल, अमित कंडारी, मुकेश देवशाली, सतेंद्र, ओपी बहुगुणा, प्रदीप कंडारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed