फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Baba Ttungnath sitted on makkumth

भगवान तुंगनाथ मक्कूमठ में हुए विराजमान

Sat, 07 Nov 2015 05:02 PM IST
रुद्रप्रयाग
रुद्रप्रयाग Updated Sat, 07 Nov 2015 05:02 PM IST
विज्ञापन
तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ शनिवार को शुभ लग्नानुसार अपने शीतकालीन गद्दीस्थल मार्केण्डेय मंदिर मक्कूमठ में विराजमान हो गए हैं।
विज्ञापन


शीतकाल के छह माह यहीं पर बाबा तुंगनाथ की पूजा-अर्चना होगी। ब्राह्मणों व वेदपाठियों ने शनिवार को बाबा की भोग मूर्ति को गर्भ गृह में स्थापित किया।


भगवान तुंगनाथ की उत्सव डोली ने शनिवार को अपने अंतिम पड़ाव भनकुंड से सुबह आठ बजे पूजा-अर्चना के बाद प्रस्थान किया। ग्वार, डिलना होते हुए भगवान की उत्सव डोली सुबह दस बजे मलथर पहुंची। वहां भगवान को ग्रामीणों ने भोग लगाया।

इसके बाद भगवान तुंगनाथ की डोली ने मक्कू गांव का भ्रमण किया। अपराह्न 12.30 बजे बाबा की उत्सव डोली मार्केण्डेय मंदिर मक्कूमठ के चौक में पहुंची।

जहां पर मठापति रामप्रसाद मैठाणी एवं आचार्य माहेश्वर प्रसाद मैठाणी, चंद्रबल्लभ मैठाणी, मुकेश मैठाणी, विजय भारत मैठाणी व सुरेंद्र मैठाणी ने पूजा-अर्चना के बाद भोग मूर्ति को मंदिर के गर्भगृह में छह माह की पूजा-अर्चना के लिए स्थापित किया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर संसदीय सचिव शैलारानी रावत, पूर्व विधायक आशा नौटियाल, ब्लाक प्रमुख मंदाकिनी जगमोहन रौथाण, जिला पंचायत सदस्य मीना पुंडीर, प्रधान मक्कू सरस्वती देवी, प्रधान पाव जगपूड़ा गायत्री देवी, क्षेत्र पंचायत इंद्र लाल, पूर्व प्रधान प्रकाश रावत, श्याम सिंह बिष्ट, प्रबंधक प्रकाश पुरोहित सहित कई श्रद्धालु उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed