फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Baba Madmaheshwar will sit in Omkareshwar temple today

आज शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर में विराजमान होंगे बाबा मद्महेश्वर

Sat, 23 Nov 2019 09:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 09:30 PM IST
विज्ञापन
Baba Madmaheshwar will sit in Omkareshwar temple today
द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर की डोली के गिरिया गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने लगाया सामूहिक अर् - फोटो : RUDRAPRYAG
द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर आज रविवार को अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में छह माह की पूजा-अर्चना के लिए विराजमान हो जाएंगे। आराध्य के आगमन पर मंदिर समिति की ओर से मंदिर को फूल-मालाओं से सजाया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को बाबा की डोली अपने आखिरी पड़ाव गिरीया गांव पहुंची। जहां पर ग्रामीणों ने आराध्य को सामूहिक अर्घ्य लगाया। साथ ही भक्तों ने भगवान मद्महेश्वर से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया। रात्रि में यहां ग्रामीणों द्वारा कीर्तन-भजन का आयोजन भी किया गया। इससे पूर्व ब्रह्मबेला पर रांसी गांव स्थित राकेश्वरी मंदिर मुख्य पुजारी बागेश लिंग ने भगवान मद्महेश्वर का अभिषेक कर भोग लगाते हुए आरती की। इस मौके पर देवता के दर्शनों के लिए भक्तों की भीड़ जुटी रही। सभी धार्मिक परंपराओं के निर्वहन के बाद बाबा मद्महेश्वर की भोग मूर्तियों को चल उत्सव विग्रह डोली में विराजमान किया गया। राकेश्वरी मंदिर की परिक्रमा के बाद सुबह 8.30 बजे द्वितीय केदार की डोली ने शीतकालीन गद्दीस्थल के लिए प्रस्थान किया। भक्तों के जयकारों के साथ डोली राउंलेक, उनियाणा, जुगासू, मनसूना होते हुए तीन बजे गिरिया गांव पहुंची, जहां पंचायती चौक में ग्रामीणों ने अपने आराध्य का स्वागत करते हुए सामूहिक अर्घ्य लगाया। इस अवसर पर डोली प्रभारी युद्धवीर पुष्पवाण, मंदिर समिति के पूर्व सदस्य शिव सिंह रावत, ग्राम प्रधान देवेंद्र पंवार, पूर्व प्रधान मदन सिंह बत्र्वाल, विनोद कुंवर सहित कई मौजूद थे।

मनसूना में द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर की डोली का हुआ भव्य स्वागत।

मनसूना में द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर की डोली का हुआ भव्य स्वागत।- फोटो : RUDRAPRYAG

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed