फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Baba Kedar Doli's night stay will not happen in Fata

अबकी फाटा में नहीं होगा बाबा केदार की डोली का रात्रि प्रवास

Wed, 22 Apr 2020 08:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
Baba Kedar Doli's night stay will not happen in Fata
केदारनाथ। - फोटो : RUDRAPRYAG
ऊखीमठ। इस बार बाबा केदार की डोली का रात्रि प्रवास फाटा में नहीं होगा। आगामी 26 अप्रैल को चल विग्रह उत्सव डोली को ऊखीमठ से वाहन के जरिये सीधे गौरीकुंड ले जाया जाएगा। जहां से 27 अप्रैल को ही केदारनाथ की डोली अपने धाम पहुंच जाएंगी। यहां डोली को विश्राम दिया जाएगा। तय कार्यक्रम के अनुसार 29 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर मेष लग्न में मंदिर के कपाट खोले जाएंगे।
विज्ञापन

डीएम मंगेश घिल्डियाल ने बुधवार को तहसील सभागार में पंचगाईं दस्तूरदारों, आचार्यगणों, ग्रामीणों, गौंडारी हक-हकूकधारियों, तीर्थ समाज के प्रतिनिधियों और जनप्रतिनिधियों के साथ केदारनाथ यात्रा और डोली के धाम प्रस्थान को लेकर चर्चा की। इस दौरान कोरोना संक्रमण की आशंका और शारीरिक दूरी के नियम पालन को देखते हुए बाबा केदार की डोली को सीधे गौरीकुंड ले जाए जाने का निर्णय हुआ।
विज्ञापन

पहले यह था कार्यक्रम
पहले जो कार्यक्रम था, उसके मुताबिक शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ से प्रस्थान कर बाबा केदार की डोली को गुप्तकाशी होते हुए रात्रि प्रवास के लिए पहले पड़ाव फाटा पहुंचना था। इसके बाद 27 अप्रैल को फाटा से प्रस्थान कर डोली सीतापुर, रामपुर, सोनप्रयाग होते हुए रात्रि प्रवास के लिए गौरीकुंड पहुंचनी थी और यहां से 28 अप्रैल को गौरीकुंड से प्रस्थान कर जंगलचट्टी, भीमबली, रामबाड़ा, लिनचोली, रुद्रा प्वाइंट होते हुए धाम पहुंचने का कार्यक्रम था।
विज्ञापन
विज्ञापन

भक्त नहीं कर सकेंगे दर्शन
बाबा केदार की डोली को वाहन से सीधे गौरीकुंड ले जाए जाने की वजह से मार्ग में भक्त डोली के दर्शन नहीं कर सकेंगे।
बैठक में ये रहे मौजूद
केदारनाथ के विधायक मनोज रावत, एसडीएम वरुण अग्रवाल, एसपी नवनीत सिंह भुल्लर, लक्ष्मी प्रसाद भट्ट, विनोद शुक्ला, राजकुमार तिवारी, तहसीलदार जयवीर राम बधाणी, नपं अध्यक्ष विजय राणा, आरके नौटियाल, घनानंद मैठाणी आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed