फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Ayush Agarwal took charge as 17th SP

17वें एसपी के रूप में आयुष अग्रवाल ने ग्रहण किया पदभार

Mon, 18 Jan 2021 10:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
Ayush Agarwal took charge as 17th SP
रुद्रप्रयाग के नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल। - फोटो : RUDRAPRYAG
वर्ष 2016 बैच (सीधी भर्ती) पुलिस सेवा अधिकारी आयुष अग्रवाल ने रुद्रप्रयाग जिले के 17वें पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आगामी केदारनाथ यात्रा का सफल संचालन उनकी पहली प्राथमिकता है। साथ ही जिले में अपराध कम से कम हो और यातायात बेहतर हो, इसके लिए व्यापार संघ, मीडिया व बुद्धिजीवियों से सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद निवासी व आईआईटी कानपुर से मेकेनिकल इंजीनियरिंग से एमटेक पुलिस अधीक्षक अग्रवाल ने सोमवार को पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि आगामी यात्रा में यहां पहुंचने वाले श्रद्धालु सुखद अनुभव लेकर जाए, इसे लेकर कार्य किया जाएगा। रुद्रप्रयाग नगर समेत जिले के अन्य बाजारों व यात्रामार्ग पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अन्य विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने पर एसपी ने जोर दिया। इसके अलावा अधीनस्थ पुलिस कार्मिकों के वेलफेयर के लिए भी जिले में बेहतर कार्य किया जाएगा। मौके पर पुलिस उपाधीक्षक जीएल कोहली भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed