फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Attack on UKD candidate should be probed: Chowdhary

यूकेडी प्रत्याशी पर हुए हमले की हो जांच : चौधरी

Thu, 17 Feb 2022 07:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 07:08 PM IST
विज्ञापन
Attack on UKD candidate should be probed: Chowdhary
विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन रात्रि को रुद्रप्रयाग विधानसभा में उत्तराखंड क्रांतिदल के प्रत्याशी मोहित डिमरी पर हुए तथाकथित हमले की भाजपा ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। विधायक भरत सिंह चौधरी ने पुलिस अधीक्षक को भेजे पत्र में कहा है कि यूकेडी प्रत्याशी पर जवाड़ी बाईपास के समीप रात्रि को तथाकथित हमला होने की जानकारी मिली है। कहा कि यह मामला बहुत ही गंभीर है, जिसकी उच्चस्तरीय जांच की जानी चाहिए। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच करते हुए सभी पहलुओं को पारदर्शिता के साथ स्पष्ट करने की बात कही है। बता दें कि बीते 12 फरवरी को चुनाव प्रचार संपन्न होने के बाद रुद्रप्रयाग से अपने घर तिलवाड़ा-सुमाड़ी जाते समय यूकेडी प्रत्याशी पर जवाड़ी बाईपास पर मोटरसाइकिल सवार अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed