{"_id":"6a99689f6f8586373004f4d8","slug":"athletes-displayed-their-prowess-at-the-khel-mahakumbh-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-120646-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: खेल महाकुंभ में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: खेल महाकुंभ में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
Thu, 03 Sep 2026 06:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Thu, 03 Sep 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
फोटो
जखोली। न्याय पंचायत बष्टा बड़मा के पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज सिद्धसौड़ में आयोजित न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ का बृहस्पतिवार को पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य सैनपाल शर्मा ने किया। खेल महाकुंभ के तहत कबड्डी, खो-खो समेत विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बालक वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र, मेडल और नकद धनराशि देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सविता देवी, चतर सिंह, विनोद कंडारी, सीआरसी अजीत पंवार, मंजू देवी और संजय सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद