फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   As soon as the weather cleared, the dham resonated with Baba's cheers.

मौसम साफ होते ही बाबा के जयकारों से गूंजा धाम

Wed, 25 May 2022 07:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 07:09 PM IST
विज्ञापन
As soon as the weather cleared, the dham resonated with Baba's cheers.
सुहावने मौसम के बीच केदारनाथ एक बार फिर श्रद्धालुओं से गुलजार हो गया। केदारपुरी बाबा के जयकारों से गूंजती रही। शाम चार बजे तक धाम में 10622 श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिए थे।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा। मंदिर में सुबह 3 बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। सुबह 6 बजे तक पूरा परिसर श्रद्धालुओं से भर गया। मंदिर समिति से मिले आंकड़ों के अनुसार दोपहर 12 बजे तक केदारनाथ में 6385 श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिए थे। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर कमेटी के मीडिया प्रभारी डा. हरीश चंद्र गौड़ ने बताया कि शाम 4 बजे तक 10622 भक्तों ने बाबा के दर्शन कर लिए थे।
विज्ञापन

14 हजार श्रद्धालु गए केदारनाथ
सोनप्रयाग से सुबह 6 बजे से श्रद्धालुओं को केदारनाथ रवाना किया गया। सुबह 8 बजे तक धाम के लिए 7220 श्रद्धालु प्रस्थान कर चुके थे। इसके बाद दोपहर 12 बजे तक 13050 और दोपहर बाद एक बजे तक 14200 यात्रियों को धाम रवाना किया गया। उधर, मंगलवार को धाम में ठहरे लगभग तीन हजार श्रद्धालु दर्शन कर बुधवार दोपहर तक गौरीकुंड, सोनप्रयाग पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेलीकॉप्टरों की उड़ान ने पकड़ी रफ्तार
बुधवार सुबह 6 बजे से गुप्तकाशी, मैखंडा, फाटा सहित अन्य हेलीपैड से नौ हेली कंपनियों के हेलीकॉप्टरों ने केदारनाथ के लिए उड़ान भरनी शुरू कर दी थी। पहले चरण में सभी कंपनियों ने बीते दो दिन की बुकिंग वाले यात्रियों को केदारनाथ पहुंचाया। इसके बाद अन्य यात्रियों को धाम पहुंचाया गया। शाम 5 बजे तक 9 कंपनियों के हेलीकॉप्टर केदारनाथ के लिए 230 से अधिक शटल कर चुके थे। इस दौरान ढाई हजार से अधिक यात्री केदारनाथ पहुंचाए गए।
ध्यान गुफा की बुकिंग फुल
धाम में स्थित ध्यान गुफा में प्रत्येक दिन श्रद्धालु योग-साधना के लिए रात्रि प्रवास कर रहे हैं। साथ ही गरुड़चट्टी की तरफ बनाई गई दो अन्य गुफाओं में से एक में श्रद्धालु ठहर रहे हैं। जीएमवीएन के अधिकारियों ने बताया कि ध्यान गुफा के लिए 30 जून तक ऑनलाइन बुकिंग फुल है। जबकि अन्य दो गुफाओं में एक में ही ऑफलाइन बुकिंग मिल रही है।

मौसम में सुधार होते ही यात्रा ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। सोनप्रयाग से धाम तक यात्रियों की सुबह से रात तक निगरानी की जा रही है। साथ ही पड़ावों व धाम में यात्रियों की सुरक्षा के लिए पुलिस, आईटीबीपी सहित अन्य सुरक्षा जवानों को जरूरी निर्देश जारी किए गए हैं। - मयूर दीक्षित, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed