फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Application date extended to 20th

Rudraprayag News: आवेदन की तिथि 20 तक बढ़ाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 04:02 PM IST
विज्ञापन
Application date extended to 20th
रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री महिला स्वरोजगार योजना के आवेदन जमा करने की तिथि 20 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। बाल विकास परियोजना अधिकारी शैली प्रजापति ने परियोजना के तहत सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री एकल स्वरोजगार योजना के बारे में जानकारी दी। बताया कि योजना का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड में विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता, अपराध या एसिड हमले की पीड़ित को वित्तीय सहायता प्रदान कर स्वरोजगार से जोड़ना है। कहा कि इस योजना के तहत पात्र अभ्यर्थियों को उत्तराखंड का स्थायी निवासी होना जरूरी है। साथ ही उनकी उम्र 21 से 50 वर्ष होनी चाहिए और पारिवारिक वार्षिक आय 72 हजार से अधिक नहीं होनी चाहिए। बताया कि योजना के तहत आवेदन करने वाली महिला को दो लाख रुपये के प्रोजेक्ट के लिए सहायता दी जाएगी जिसमें सरकार 75 फीसदी सब्सिडी प्रदान करेगी। उन्होंने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को इच्छुक अभ्यर्थियों के आवेदनप्रपत्र भरवाकर तय तिथि तक जमा कराने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन







18 से होगी विभिन्न पदों पर भर्ती
रुद्रप्रयाग। 130-इंफेंट्री बटालियन (टीए) पर्यावरण कुमाऊं में 18 अगस्त से विभिन्न पदों के लिए भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। इस भर्ती में भूतपूर्व सैनिक ही आवेदन कर सकेंगे जो पर्यावरण एवं वन मंत्रालय, जलवायु नियंत्रण और राज्य वन विभाग में न्यूनतम 20 वर्ष की सेवा दे चुके हों। 130 इन्फेंट्री बटालियन (टीए) पर्यावरण कुमाऊं पिथौरागढ़ के कमान अधिकारी ने बताया कि 18 से 23 अगस्त तक भर्ती बटालियन मुख्यालय पिथौरागढ़ में प्रातः छह बजे से प्रारंभ होगी। इस दौरान जूनियर कनिष्ठ अधिकारी, सिपाही (जीडी), लिपिक, रसोइया, बढ़ई, सफाई वाला, धोबी, दर्जी, उपकरण मरम्मत कर्ता, नाई, लोहार के पद के लिए भर्ती की जाएगी। भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों उत्तराखंड राज्य का मूल निवासी होना आवश्यक है। इच्छुक भूतपूर्व सैनिक सेवानिवृत्ति बुक, पीपीओ की छायाप्रति, भूतपूर्व सैनिक पहचानपत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो आदि के साथ भर्ती में शामिल हो सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed