फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Another woman from Rudrapur died due to dengue

रुद्रपुर में डेंगू से एक और महिला की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Another woman from Rudrapur died due to dengue
रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर में डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार देर शाम रम्पुरा वार्ड 24 में डेंगू से पीड़ित एक और महिला की मौत हो गई। महिला को जिला अस्पताल से हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया था। जहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। जिले में अब तक डेंगू से करीब 11 मौतें हो चुकी हैं।
विज्ञापन

रानीखेत की जानकी देवी (28) पत्नी राजेश नेगी हाल निवासी रम्पुरा को डेंगूू बुखार की शिकायत पर कुछ दिन पूर्व जवाहर लाल नेहरू जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य में सुधार न होने पर बुधवार को चिकित्सकों ने उसे हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया था, जहां बृहस्पतिवार की देर शाम उपचार के दौरान जानकी देवी ने दम तोड़ दिया। सिडकुल कर्मी राजेश नेगी ने कहा कि डेंगू के चलते उनकी पत्नी की प्लेटलेट्स काफी कम होने पर उपचार में अस्पताल प्रबंधन की ओर से लापरवाही बरती जा रही थीं। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने सुशीला तिवारी अस्पताल में डेंगू के उपचार की अधिक सुविधा होने की बात कहकर बुधवार रेफर कर दिया था। सुशीला तिवारी अस्पताल में बृहस्पतिवार देर शाम उपचार के दौरान उनकी पत्नी की मौत हो गई। मृतका अपने पीछे तीन पुत्रियां व एक पुत्र को छोड़ गई है। मृतका का मायका कूल्हा, गूलरभोज में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed