फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Anganwadi workers protest in 12 sectors

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने 12 सेक्टरों में दिया धरना

Sat, 11 Jan 2020 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers protest in 12 sectors
राज्य कर्मचारी का दर्जा देने, प्रति माह 18 हजार मानदेय देने सहित छह सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सेविका संगठन का कार्यबहिष्कार शुक्रवार को भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने जिले के सभी 12 सेक्टरों में धरना देते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

पुराने विकास भवन में धरना देते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं/सेविकाओं ने कहा कि उन्हें आंदोलन समाप्त करने के लिए निलंबन की चेतावनी देकर डराया जा रहा है। संगठन के जिला व ब्लॉक पदाधिकारियों का कहना था कि जब तक मांगों पर कार्रवाई नहीं होती तब तक आंदोलन वापस नहीं लेंगे। उधर, ब्लॉक मुख्यालय अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ, जखोली समेत गुप्तकाशी, बसुकेदार, मयाली समेत सभी सेक्टरों में धरना दिया गया। इस मौके पर शांति खन्ना, कविता देवी, रेखा गैरोला, रोशनी नौटियाल, संतोषी देवी, विधि रौतेला, रेखा बिष्ट, शशि देवी, जसदेई देवी, अनीता देवी, दीपा देवी, सुशीला शाह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने दिया धरना
लंबगांव (टिहरी)। मांगों को लेकर प्रतापनगर ब्लाक की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सेविकाओं ने कार्य बहिष्कार कर क्यारी में धरना दिया। धरने पर संगठन की ब्लाक अध्यक्ष ऊषा पंवार, संगीता, सरिता, गोदावरी, उर्मिला, ममता व रजनी बैठी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्णप्रयाग/गैरसैंण। कर्णप्रयाग व गैरसैंण में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना जारी रहा। गैरसैंण के बाल विकास कार्यालय परिसर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए कहा उनकी मांगों के प्रति सरकार उदासीन बनी है। जब तक सभी नौ मांग पूरी नहीं हो जाती उनका आंदोलन जारी रहेगा। महिलाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष विमला गैरोला, कला देवी, मीना, पवित्रा, जमुना देवी, हीरा, बसंती, कमला, विमला, पुष्पा, नंदी और गंगोत्री देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed