फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   alligation in government.

सरकार पर लगाया रुद्रप्रयाग की उपेक्षा का आरोप

Wed, 01 Jun 2016 09:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Wed, 01 Jun 2016 09:45 PM IST
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा ने कहा कि टिकट नहीं मिलने के बावजूद वह विधानसभा का चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने राज्य सरकार पर रुद्रप्रयाग के साथ भेदभाव करने का आरोप भी लगाया। पत्रकार वार्ता में जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा ने कहा कि रुद्रप्रयाग में स्थापित गढ़वाल मंडल का चाय बोर्ड का क्षेत्रीय कार्यालय यहां से हटाकर अल्मोड़ा शिफ्ट कर दिया गया। 

विज्ञापन


गढ़वाल मंडल के नाम पर कार्यालय था, यदि इसे यहां से हटाना ही था तो गढ़वाल में कहीं और जगह शिफ्ट किया जा सकता था। कहा कि उपनल के जरिये विभिन्न विभागों में नौकरी कर रहे लोगों को हटा दिया गया है। स्थिति यह है कि आज वे बेरोजगार घूम रहे है। हरीश रावत का डा. हरक सिंह रावत से मनमुटाव हो सकता है, लेकिन नौकरी से हटाए गए लोगों का क्या दोष है।  जनपद के लिए की गई घोषणाएं धरातल पर नहीं उतर पाई हैं। 
विज्ञापन


कहा कि पूर्व में मंडी परिषद की ओर से जनपद के विभिन्न विद्यालय भवनों की मरम्मत व नए भवन निर्माण के लिए दो करोड़ की धनराशि मिली है, उसे भी शासन वापस ले रहा है। उन्होंने सरकार पर बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे लोगों में रोष पनप रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस की कार्यकर्ता हैं। पार्टी के लिए सबसे ज्यादा सदस्य उन्हीं ने बनाए है। कोई पार्टी टिकट दे चाहे ना दे में वह चुनाव जरूर लड़ेंगी। अपने दो वर्ष के कार्यकाल में क्षेत्र के विकास के लिए  किए गए कार्यों का उन्हें चुनाव में जरूर प्रतिफल मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed