{"_id":"6855691f6919d739420ed9ce","slug":"all-helicopter-companies-will-return-tomorrow-amid-the-onset-of-monsoon-rudraprayag-news-c-52-1-sdrn1031-113484-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: मानसून की दस्तक के बीच कल लौटेंगी सभी हेली कंपनियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: मानसून की दस्तक के बीच कल लौटेंगी सभी हेली कंपनियां
Fri, 20 Jun 2025 07:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Fri, 20 Jun 2025 07:28 PM IST
विज्ञापन
हादसे के छठवें दिन भी किसी हेलिकॉप्टर ने नहीं भरी उड़ान
अभी तक 5400 से टिकट हो चुके रद्द, यहां बार-बार बदल रहा है मौसम
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। हेलिकॉप्टर हादसे के छठवें दिन भी केदारघाटी के अलग-अलग हेलिपैड से छह कंपनियों के हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ के लिए उड़ान नहीं भरी। इस कारण यहां केदारघाटी और केदारनाथ हेलिपैड पर सन्नाटा पसरा रहा। छह दिनों में 5400 से अधिक यात्रियों के टिकट रद्द किए जा चुके हैं। यहां बार-बार मौसम बदल रहा है। अब मानसून की दस्तक के साथ ही कल 22 जून रविवार को सभी हेली कंपनियां लौट जाएंगी।
इस वर्ष 2 मई से शुरू हुई केदारनाथ यात्रा में यूकाडा और डीजीसीए ने थंबी एविएशन, हिमालयन हेली एविएशन, ग्लोबल वेक्ट्रा, एरौ, क्रिस्टल, आर्यन हेलीएविएशन, ट्रांस भारत और पवन हंस हेली एविएशन को हेलिकॉप्टर उड़ान की अनुमति दी गई थी। 2 मई से 14 जून तक हेलिकॉप्टर से 56044 यात्री केदारनाथ पहुंचे और 54209 यात्री बाबा केदार के दर्शन कर लौटे। मगर 15 जून को आर्यन हेली कंपनी का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से पायलट सहित सात लोगों की मौत के बाद डीजीसीए ने तत्काल प्रभाव से दो दिन के लिए हेलिकॉप्टर सेवा पर रोक लगा दी थी तब से यहां किसी हेलिकॉप्टर ने उड़ान नहीं भरी है। इन छह दिनों में 5400 से अधिक यात्रियों के टिकट रद्द किए जा चुके हैं। नोडल अधिकारी हेलिकॉप्टर सेवा केदारनाथ यात्रा के नोडल अधिकारी राहुल चौबे का कहना है कि हेलिकॉप्टर का संचालन न होने के कारण प्रतिदिन 850 से 900 के बीच टिकट रद्द हुए हैं। अब मानसून की दस्तक के बीच रविवार 22 जून को सभी हेली कंपनियां लौट जाएंगी। बरसात का मौसम खत्म होने पर 15 सितंबर के बाद हेली कंपनियों का दूसरा चरण शुरू होगा।