{"_id":"5e07a59a8ebc3e87aa2c1b55","slug":"alert-regarding-infiltration-of-poachers-in-terai-forests-rudrapur-news-hld3673982119","type":"story","status":"publish","title_hn":"तराई के जंगलों में शिकारियों की घुसपैठ को लेकर अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तराई के जंगलों में शिकारियों की घुसपैठ को लेकर अलर्ट
विज्ञापन
रुद्रपुर के टांडा रेंज के जंगल में टीम के साथ गश्त करते रेंजर।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। यूपी से सटे तराई के जंगलों में बाघ सहित अन्य वन्यजीवों के शिकार की ताक में रहने वाले शिकारियों की घुसपैठ को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। जंगलों में कर्मचारियों की टीमें पैदल और वाहनों से गश्त कर रही हैं। बता दें कि नए साल के शुरू होते ही शिकारी यूपी के रास्ते जंगल में दस्तक देखकर वन्यजीवों के साथ ही बेशकीमती पेड़ों को भी निशाना बनाते हैं।
यूपी की सीमा से जंगल के सटे होने से शिकारियों की घुसपैठी का खतरा रहता है। खासकर नए साल पर जंगलों में शिकारी प्रवेश करते हैं। इसके लिए वन कर्मचारियों ने पूरी तरह से मुस्तैदी दिखाना शुरू कर दी है। टांडा रेंज के रेंजर पंकज शर्मा ने बताया कि टांडा रेंज को केंद्र मानकर रुद्रपुर, टांडा और पीपलपड़ाव रेंज के कर्मचारी लगातार गश्त कर रहे हैं।
बताया कि शनिवार को तीन सदस्यीय टीम ने घिमरी ब्लॉक और रेलवे लाइन के आसपास सघन चेकिंग की। इसमें 12 किमी पैदल गश्त के साथ ही 30 किमी की लंबी दूरी की गश्त की गई। इस दौरान रेंजर पीपलपड़ाव भूपेंद्र सिंह मेहरा, डिप्टी रेंजर प्रमोद चंद्र त्रिपाठी, जतनपाल, पूजा कोरंगा आदि थे।
विज्ञापन
रेलवे लाइन के नीचे मिले शराब बनाने के उपकरण
रुद्रपुर। टांडा रेंज के रेंजर पंकज शर्मा ने बताया कि जंगल में घुसपैठी रोकने के लिए रेलवे स्टेशनों पर भी छापा मारा गया। उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन में रह रहे खानाबदोश लोगों से पूछताछ की गई। इस दौरान रेलवे स्टेशन के पास पटरी के किनारे शराब बनाने के ड्रम, भट्ठियां और ट्यूब मिले। जिन्हें जब्त किया गया है।