{"_id":"572e08b34f1c1bfc765ccf9e","slug":"air-service-may-begin-to-kedarnath-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ यात्रा के लिए पहले दिन से हो सकती है हवाई सेवा शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ यात्रा के लिए पहले दिन से हो सकती है हवाई सेवा शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Sat, 07 May 2016 08:54 PM IST
विज्ञापन
हेलिकॉप्टर
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारनाथ यात्रा के लिए दस हेली कंपनियों को हेलीकाप्टर संचालन की अनुमति मिल गई है। संभावना है कि यात्रा के पहले दिन से धाम के लिए गुप्तकाशी सहित अलग-अलग हेलीपैड से हवाई सेवा भी शुरू हो जाएगी। इस बार यात्रा शुरू होने से पहले ही हेली कंपनियों को केंद्रीय उड्डयन मंत्रालय से अनुमति मिल चुकी है।
विज्ञापन
10 हेली कंपनियों के हेलीकाप्टर संभवत: पहले दिन से ही केदारनाथ के लिए उड़ान भरना शुरू कर देंगे। कंपनियों के हेलीकाप्टर, गुप्तकाशी, नारायणकोटी, मस्ता, शेरसी, मैखंडा आदि हेलीपैड से संचालित होंगे। बताया जा रहा है कि शासन को 21 कंपनियों ने आवेदन भेजे थे।
विज्ञापन
बीते वर्ष केदारनाथ यात्रा में पहुंचे 1 लाख, 54 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे थे। इनमें हेलीकाप्टर से धाम पहुंचने वालों की संख्या 74 हजार से अधिक थी। बीते वर्ष 13 हेली कंपनिया आई थी। हालांकि इनमें से कुछ एक माह बाद और अन्य जून में हुई बारिश के बाद लौट गई थी।
विज्ञापन
इन कंपनियों को मिली अनुमति
हिमालयन हेली सर्विस, डेक्कन, पिनेकल, सार एविएशन, पवनहंस, एरा एयर, ट्रांस भारत, यूटिएयर, हेरीटेज और आर्यन एविएशन।