फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Agricultural industrial and tourism development fair started in Jakholi block of Rudraprayag district of Uttarakhand

किशन महिपाल के गीतों संग हुआ जखोली में मेले का आगाज

Wed, 11 Dec 2019 09:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 09:30 PM IST
विज्ञापन
Agricultural industrial and tourism development fair started in Jakholi block of Rudraprayag district of Uttarakhand
जखोली में पांच दिवसीय मेला के शुभारंभ पर लोकनृत्य की प्रस्तुति देते कलाकार। - फोटो : RUDRAPRYAG
लोकगायक किशन महिपाल के गीतों के साथ जखोली ब्लॉक में पांच दिवसीय कृषि औद्योगिक एवं पर्यटन विकास मेले का आगाज हुआ। भगवान वासुदेव की स्तुति के बाद उन्होंने जैसे ही रामसिंह राम ढोला.. गीत की शुरूआत की तो पूरा पांडाल झूम उठा। इसके बाद उन्होंने स्याली बंपाली, हे रूढ़ि मिजाज रुढ़ि, फ्योंलडिया त्वै देखी की, ओ जिया... जैसे कई गीतों की शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

ब्लॉक मुख्यालय जखोली में बुधवार को मेले का शुभारंभ करते हुए बतौर मुख्य अतिथि रुद्रप्रयाग के विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि मेले स्थानीय स्तर पर मेल-मिलाप के साथ विकास के द्योतक भी होते हैं। हमें, अपने प्राचीन मेलों के संरक्षण के साथ उनके प्रचार-प्रचार के लिए हरसंभव प्रयास करने होंगे। साथ ही नई पीढ़ी को इन मेलों के महत्व के बारे में बताते हुए उन्हें आगे लाना होगा। उन्होंने मेले में विकासखंड के सभी कृषकों को कृषि विभाग से मिलने वाले हलों पर विधायक निधि के माध्यम से उपलब्ध कराने की बात कही। शुभारंभ समारोह की अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने अतिथियों का स्वागत कर आभार जताया। उन्होंने विधायक को क्षेत्रीय समस्याओं के बारे में अवगत कराते हुए निस्तारण की मांग की। साथ ही उन्होंने ब्लॉक कार्यालय की चारदीवारी और मेला के लिए पांच लाख रुपये समेत अन्य मांगों का प्रस्ताव सौंपा। समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्रो. डा. एमएस नेगी ने कहा कि पहली बार मेले का आयोजन पांच दिवसीय हो रहा है। इससे स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शन का अधिक से अधिक मौका मिलेगा। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने सरस्वती वंदना व समूह गान से अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर सीडीओ एसएस चौहान, एसडीएम एनएस नगन्याल, बीडीओ केएस सजवाण, ज्येष्ठ प्रमुख नागेंद्र पंवार, कनिष्ठ प्रमुख कवींद्र सिंधवाल, पूर्व प्रमुख राजकुमारी रावत, जगदीश्वरी भारद्वाज, क्षेपंस भूपेंद्र भंडारी, अर्जुन गहरवार, चिरंजीवी सेमवाल, सत्येंद्र कंडारी, सुरेंद्र सकलानी, धनराज बंगारी, कपूर सिंह पंवार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed