फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   After the construction of the road, the recommendation of the transport department is necessary: DM

सड़क निर्माण के बाद परिवहन विभाग की संस्तुति जरूरी : डीएम

Wed, 16 Jun 2021 07:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
After the construction of the road, the recommendation of the transport department is necessary: DM
जिलाधिकारी मनुज गोयल ने सड़क निर्माण से जुड़ी संस्थाओं को सड़क निर्माण में पूरे मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रा, आगामी विस चुनाव सहित अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियों को देखते हुए सड़कों की परिवहन विभाग से संस्तुति होनी जरूरी है। उन्होंने तहसील स्तर पर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों की लंबित जांच 25 जून तक हरहाल में पूरी कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने को भी कहा। डीएम ने बदरीनाथ हाईवे पर नव निर्मित पुल के बाद खाली जगह को लेकर एसडीएम व सीओ को स्थलीय निरीक्षण के निर्देश दिए। साथ ही सड़कों के किनारे पैराफिट, क्रैश बैरियर, साइन बोर्ड लगाने के निर्देश देते हुए दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की मॉनीटरिंग करने को कहा। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मोहित कोठारी ने फरवरी से लेकर अब तक विभागीय स्तर पर सड़क सुरक्षा को लेकर किए गए विभागीय कार्यों के बारे में जानकारी दी। बैठक में एसडीएम बृजेश तिवारी, परमानंद राम, सीओ गणेश कोहली, सीएमओ डा. बीके शुक्ला, ईई जितेेंद्र त्रिपाठी, ईई इंद्रजीत बोस, आबकारी अधिकारी केपी सिंह, ईओ सीमा रावत मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed