{"_id":"0a09f2e5a42ecea06636cbbecaf771e3","slug":"after-half-a-decade-to-start-construction-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ दशक बाद निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ दशक बाद निर्माण शुरू
अमर उजाला जखोली
Updated Fri, 08 Jan 2016 08:56 PM IST
विज्ञापन
भणगा रहड़ की ग्राम प्रधान कौशल्या देवी, महावीर रावत, युद्धवीर राणा, विजयराम व सुरेश भट्ट ने बताया कि लंबे समय से ग्रामीण सड़क का निर्माण शुरू करने की मांग कर रहे थे। सड़क नहीं होने से ग्रामीणों को मीलों पैदल चलकर रोजमर्रा की वस्तुओं की आपूर्ति करनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण शुरू होने से ग्रामीणों में आस जगी है। वहीं वन विभाग की दक्षिणी रेंज के रेंजर एमएस नेगी ने बताया कि प्रथम चरण में छह किमी सड़क निर्माण के लिए 42 पेड़ों का छपान किया गया है। विभाग स्तर से हर संभव सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन