फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Admission

एबीवीपी ब्लॉक संयोजक के एडरिशन पर उठे सवाल, हंगामा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Admission
रुद्रपुर डिग्री कॉलेज में प्रोफेसर आरके पांडेय से शिकायत करते छात्र। - फोटो : RUDRAPUR
एसबीपीजी कॉलेज रुद्रपुर में बीए के छात्र और एबीवीपी के ब्लॉक संयोजक सौरभ राठौर का एडमिशन अवैध बताते हुए छात्रसंघ अध्यक्ष शुभम तिवारी ने पदाधिकारियों के साथ प्राचार्य को इस्तीफा सौंप दिया। उन्होंने कॉलेज प्रशासन पर राजनीतिक दबाव में फर्जी एडमिशन करने का आरोप लगाया। प्राचार्य केके पांडे ने इस्तीफा वापस करते हुए प्रवेश समिति से शुक्रवार को आख्या लेने की बात कही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह छात्रसंघ पदाधिकारी शुभम तिवारी ने सभी पदाधिकारियों व पूर्व छात्रसंघ उप सचिव रामप्रकाश यादव के साथ एबीवीपी ब्लॉक संयोजक सौरभ के प्रवेश को निरस्त करने की मांग उठायी। प्राचार्य पांडे के मौजूद न होने के कारण उन्हें प्रोफेसर आरके पांडे को शिकायती पत्र सौंपा। शुभम ने आरोप लगाया कि कॉलेज में राजनीतिक दबाव में प्रवेश दिये जा रहे हैं, जिस कारण सैकड़ों बच्चे प्रवेश से वंचित हो रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि कॉलेज प्रशासन ने जांच नहीं की तो किसी अन्य जांच एजेंसी से इसकी जांच की मांग की जाएगी। दोपहर बाद प्राचार्य केके पांडे के पहुंचने पर छात्रसंघ अध्यक्ष ने एबीवीपी ब्लॉक संयोजक सौरभ का प्रवेश निरस्त न करने पर पदाधिकारियों के साथ इस्तीफा सौंप दिया। लेकिन प्राचार्य ने इस्तीफा वापस कर प्रवेश समिति की आख्या व जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुभम ने कहा कि प्राचार्य के शुक्रवार तक का समय मांगने पर इस्तीफा वापस लिया गया है। वहां पर छात्रसंघ उपाध्यक्ष शिवम कालरा, सचिव सागर अरोरा, उपसचिव सौरभ राजपूत ,शुभम दास, राम प्रकाश यादव, अभिजीत हालदार, अमन कालरा,अमित कुमार, हरीश कुमार आदि थे।
राजनीतिक षड्यंत्र के तहत किया जा रहा है बदनाम : सौरभ
रुद्रपुर। एबीवीपी के ब्लॉक संयोजक सौरभ राठौर ने कहा कि उन्हें प्रायोजित तरीके से राजनीतिक षड्यंत्र के तहत बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 20 नवंबर 2019 को रुद्रपुर कॉलेज में कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की थी।

उसी रंजिश के चलते कुछ लोग छात्रसंघ अध्यक्ष पर दबाव बना रहे हैं। सौरभ ने कहा कि वह रुद्रपुर कॉलेज में बीए पांचवें सेमेस्टर के छात्र हैं। उन्होंने दूसरे विद्यालय से तीसरे सेमेस्टर के लिए रुद्रपुर कॉलेज में अपना प्रवेश ट्रांसफर करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed