फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Administration has given permission to brick in rural areas

गांवों में खुले ईंट भट्ठे

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 04:23 PM IST
विज्ञापन
Administration has given permission to brick in rural areas
रुद्रपुर। सिडकुल की 301 एमएसएमई इकाइयों के साथ ही जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के ईंट भट्ठों को खोलने की अनुमति जिला प्रशासन ने दे दी है। ईंट भट्ठों में सामाजिक दूरी का पालन, सेनिटाइजेशन और श्रमिकों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा, एडवाइजरी का पालन नहीं करने पर प्रशासन की और से सख्त कार्रवाई भी हो सकती है। जिले में 75 प्रतिशत तक निर्माण कार्यों को पूरा करने के लिए शासन की ओर से निर्देश मिल चुके हैं। अब प्रशासन जिले के रुके हुए निर्माण कार्यों को पूरा करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के ईंट भट्ठों का संचालन शुरू करने के लिए अनुमति दे दी है। शहरी क्षेत्रों के भट्ठों को अनुमति नहीं दी गई है। श्रम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में 50 से अधिक ईंट भट्ठे ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। सहायक श्रम आयुक्त प्रशांत कुमार ने बताया कि जिले की तीन सौ एक औद्योगिक इकाइयों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के ईंट भट्ठों को खोलने की अनुमति दे दी गई है। कंपनियों और ईंट भट्ठों में सामाजिक दूरी का पालन और श्रमिकों को मास्क पहना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed