फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Accused of negligence imposed on Water Institute

जल संस्थान पर लगाया लापरवाही का आरोप

Mon, 11 Jul 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला रुद्रप्रयाग Updated Mon, 11 Jul 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन

दो माह से पेयजल संकट से जूझ रहे तहसील मुख्यालय के लोगों का सब्र का बांध अब जवाब देने लगा है। पेयजल सप्लाई बहाल करने की मांग को लेकर महिलाओं ने तहसील में धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में 12 जुलाई तक सप्लाई बहाल नहीं होने पर जलसंस्थान कार्यालय में तालाबंदी कर आंदोलन की चेतावनी भी दी।

विज्ञापन


सोमवार को नगर क्षेत्र की आक्रोशित महिलाएं तहसील पहुंची। यहां पेयजल सप्लाई बहाल करने की मांग को धरना दिया और जलसंस्थान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना दिया। कहा कि छह दिन से घरों के नल सूखेे हैं।
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी क्षतिग्रस्त योजना का स्थायी ट्रीटमेंट नहीं किया जा रहा है। बारिश से प्राकृतिक स्रोतों पर पानी बढ़ने और कई नए स्रोतों के रिचार्ज हो गए हैं। विभागीय लापरवाही से लोगों को मीलों दूर से पीने का पानी जुटाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन करने वालों में सरस्वती धिरवाण, बबीता उनियाल, रेखा रावत, मंजू देवी, गुड्डी देवी, बीना देवी, अनीता देव, संगीता सहित कई महिलाएं मौजूद थी। एसडीएम उत्तम सिंह चौहान ने विभागीय अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर जल्द सप्लाई बहाली के निर्देश दिए।


विदित हो कि बीते दो माह से पिंगलापानी-ऊखीमठ पेयजल लाइन कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो रखी है। पानी की सप्लाई नहीं होने से नगर की छह हजार की आबादी जैसे-तैसे अपनी जरूरतों को पूरा कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed