{"_id":"5f061b428ebc3e639315fc13","slug":"aadhar-card-in-progress-rudrapur-news-hld389028913","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकघर के केंद्रों में बनने लगे हैं आधार कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर के मुख्य डाकघर में बने आधार केंद्र में लोगों के आधार कार्ड बनाती कर्मचारी।
- फोटो : RUDRAPUR
Link Copied
रुद्रपुर। लॉकडाउन में सैकड़ों लोगों के आधार कार्ड नहीं बनने और नवीनीकरण न होने की दिक्कतों का समाधान हो गया है। अमर उजाला में छपी खबर के बाद डाकघरों में पांच आधार केंद्रों में आधार कार्ड बनने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
जिले के डाकघरों में यूआईडीएआई की ओर से आधार केंद्र खोलने के निर्देश मिलने के बाद भी अधिकारियों की हीलाहवाली के चलते आधार केंद्रों को नहीं खोला गया था। परेशान लोगों को डाकघर के कर्मचारियों की ओर से एक या दो हफ्ते बाद आधार केंद्र में आने की बात कही जा रही थी। अमर उजाला ने तीन जुलाई के अंक में निर्देश मिलने के बाद भी डाकघर में नहीं खुले आधार केंद्र शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर छपने के बाद हरकत में आए अधिकारियों ने जिले के डाकघरों में स्थित पांच केंद्रों को खोल दिया है। रुद्रपुर, काशीपुर, किच्छा, खटीमा और जसपुर के डाकघरों के आधार केंद्रों में कार्ड बनाने का कार्य शुरू हो गया है। हालांकि कोरोना संक्रमण के चलते सेंटरों में मात्र 20 आधार कार्डों को ही बनाया जा रहा है। लेकिन लोगों के आधार कार्ड में नवीनीकरण व बदलाव करने की सहूलियत मिल गई है। डाकघर निरीक्षक अशोक पाठक ने बताया कि अमर उजाला में खबर छपने के बाद से ही डाकघरों के आधार केंद्रों को खोल दिया गया है। कोरोना संक्रमण के बचाव के चलते लोगों के लिए आधार केंद्रों के उपकरणों को समय-समय पर सैनिटाइज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।