फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   A look at the administration of couples with one or two daughters

एक या दो बेटियों वाले दंपत्तियों पर रहेगी प्रशासन की नजर

Thu, 25 Jul 2019 07:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 07:45 PM IST
विज्ञापन
A look at the administration of couples with one or two daughters
जिला सलाहकार समिति प्री कंसेप्शन एंड प्री नटाल डायग्नॉस्टिक टेक्निक (पीसीपीएनडीटी) के तहत जनपद में एक या दो बेटियों वाले दंपतियों पर जिला प्रशासन द्वारा नजर रखी जाएगी। जिला सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम मंगेश घिल्डियाल ने कहा कि आज के दौर में भी कई परिवार पुत्र मोह में अंधविश्वास व विकृत मानसिकता के शिकार है, जिसके चलते कन्या भ्रूण हत्या जैसे जघन्य अपराध हो रहे हैं। कहा कि लड़का हो चाहे लड़की दोनों समान हैं। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एसके झा ने बताया कि समय-समय पर अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने बताया जनपद में वर्ष 2017-18 में लिंगानुपात 904, वर्ष 2018-19 में 926 और वर्ष 2019-20 में जून तक 1014 है। इस मौके पर अपर अपर चिकित्साधिकारी डा. जितेंद्र नेगी, अधिवक्ता अरुण बाजपेयी, प्रभारी अधिकारी कलक्ट्रेट मायादत्त जोशी समेत समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed