फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   A devotee injured by a nerve block was relieved of his pain and then given a plaster cast.

Rudraprayag News: नर्व ब्लॉक से घायल श्रद्धालु को मिली दर्द से राहत, फिर चढ़ाया प्लास्टर

Wed, 03 Jun 2026 05:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Wed, 03 Jun 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
A devotee injured by a nerve block was relieved of his pain and then given a plaster cast.
फोटो
विज्ञापन

केदारनाथ में पहली बार किया गया एनेस्थीसिया तकनीक का ऐसा प्रयोग
घोड़े से गिरी महिला के हाथ की हड्डी में आया था फ्रैक्चर
संवाद न्यूज एजेंसी
केदारनाथ/रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में आधुनिक चिकित्सा का एक अनूठा उदाहरण सामने आया है। धाम में घोड़े से गिरकर एक महिला श्रद्धालु के हाथ की हड्डी टूट गई थी और दर्द बहुत तेज हो रहा था। ऐसे में एनेस्थीसिया तकनीक नर्व ब्लॉक के जरिये कुछ ही मिनटों में असहनीय दर्द से राहत दिलाई गई।

महिला श्रद्धालु के हाथ की हड्डी में फ्रैक्चर होने के कारण हाथ हिलाना भी मुश्किल हो रहा था जिससे हड्डी को सही स्थिति में लाना और प्लास्टर चढ़ाना बेहद कठिन था। इस स्थिति में जीआईएमएस ग्रेटर नोएडा के एनेस्थीसियोलॉजिस्ट और स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसाइटी के स्वयंसेवी चिकित्सक डॉ. विनय ने महिला का एक उन्नत तकनीक से सुप्राक्लेविकुलर ब्रैकियल प्लेक्सस नर्व ब्लॉक किया। यह विशेष तकनीक हाथ की नसों को अस्थायी रूप से सुन्न कर देती है जिससे कुछ ही मिनटों में रोगी को दर्द का अहसास नहीं होता। इसके बाद चिकित्सकों ने महिला के हाथ पर प्लास्टर चढ़ाया। केदारनाथ जैसे दुर्गम और उच्च हिमालयी क्षेत्र में इस प्रकार की उन्नत क्षेत्रीय एनेस्थीसिया तकनीक का सफल उपयोग भारतीय पर्वतीय चिकित्सा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि और स्वामी विवेकानंद चैरिटेबल हॉस्पिटल की बढ़ती चिकित्सा क्षमताओं का बड़ा उदाहरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed