{"_id":"688f6b0186b0ef8b1d0571ef","slug":"a-boy-separated-from-his-family-was-reunited-with-his-father-rudraprayag-news-c-52-1-sdrn1031-114375-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: परिजनों से बिछड़े बालक को पिता से मिलवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: परिजनों से बिछड़े बालक को पिता से मिलवाया
Sun, 03 Aug 2025 07:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Sun, 03 Aug 2025 07:28 PM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा पर आया एक आठ साल का बच्चा परिवार से बिछड़ गया। कंडी संचालक उसे लेकर पुलिस के पास पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने परिजनों की खोज की और उन्हें बच्चे को सौंप दिया।
बीते शनिवार देर शाम को नेपाली मूल का कंडी संचालक आठ वर्षीय बालक को लेकर केदारनाथ पुलिस चौकी पहुंचा। बताया कि बच्चे के माता-पिता व अन्य परिजन गौरीकुंड से धाम के लिए पैदल रवाना हुए थे। उन्होंने बच्चे को कंडी में बिठाया और वह पीछे से आ रहे थे लेकिन रास्ते में उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया। पुलिस ने बच्चे से बात की तो उसने अपना नाम एकांश बताया। उसे हीटर के समीप बिठाकर भोजन कराया और कंबल से लपेट दिया। पुलिस चौकी प्रभारी राजीव चौहान ने बताया कि गौरीकुंड से केदारनाथ के बीच सभी चौकी प्रभारियों से संपर्क किया गया जिसके बाद बालक के परिजनों से संपर्क हो गया। उत्तर प्रदेश के गौंडा से एक दंपती बच्चों और परिजनों के साथ केदारनाथ आए थे। रात नौ बजे बालक को पिता के सुपुर्द कर दिया गया। संवाद