{"_id":"14-79923","slug":"Rudraprayag-79923-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिग्रहीत मकान तोड़ने का काम शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिग्रहीत मकान तोड़ने का काम शुरू
Rudraprayag
Updated Wed, 17 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। मंदाकिनी नदी पर निर्माणदायी सिंगोली-भटवाड़ी जल विद्युत परियोजना की कार्यदायी संस्था एलएंडटी ने गंगानगर से हाट गांव को जोड़ने वाली सड़क निर्माण में अधिग्रहीत मकानों को तोड़ने का काम शुरू कर दिया है। मंगलवार को एक मकान स्वामी ने रोजगार देने की मांग को लेकर कुछ देर तक काम नहीं होने दिया गया। बाद में एलएंडटी के अधिकारियाें व पुलिस प्रशासन के मौके पर पहुंचकर उसे समझाकर काम शुरू करवाया। एलएंडटी के वरिष्ठ प्रबंधक अक्षय भारद्वाज ने बताया कि कंपनी ने सड़क निर्माण के लिए पहले ही कुछ मकान अधिग्रहीत किए गए थे।
विज्ञापन