{"_id":"14-78708","slug":"Rudraprayag-78708-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल कलश यात्रा के साथ धार्मिक आयोजन शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल कलश यात्रा के साथ धार्मिक आयोजन शुरू
Rudraprayag
Updated Thu, 30 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
गुप्तकाशी। त्रिशक्ति काली शिला काली माई मंदिर समिति की ओर से गुप्तकाशी स्थित काली शिला मंदिर में नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ हो गया है। बुधवार को विश्वनाथ मंदिर परिसर से काली शिला मंदिर परिसर तक श्रद्धालुआें की ओर से जल कलश यात्रा निकाली गई। धार्मिक अनुष्ठान में एक साथ श्रीमद् भागवत कथा, श्रीमद् देवी भागवत व शिव महापुराण का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति के संयोजक कुंवर सिंह राणा, अध्यक्ष कलम सिंह रावत ने बताया कि केदारनाथ त्रासदी से मृत लोगों की आत्मा की शांति के लिए श्रीमद् भागवत, क्षेत्र की खुशहाली के लिए श्रीमद् देवी भागवत और भगवान केदारेश्वर महादेव को शांत करने के लिए शिव महापुराण का आयोजन किया जा रहा है। उन्हाेंने बताया कि धार्मिक आयोजन में मुख्य वेदपाठी शारदानंद देवशाली हैं। श्रीमद् भागवत कथा का वाचन आचार्य चंद्रबल्लभ सेमवाल, देवी भागवत का वाचन आचार्य सतीश चंद्र देवशाली तथा शिव महापुराण का वाचन दिनेश चंद्र भट्ट करेंगे।
विज्ञापन