{"_id":"14-78175","slug":"Rudraprayag-78175-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगली बार से पूर्ण रूप से बायोमेट्रिक्स रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगली बार से पूर्ण रूप से बायोमेट्रिक्स रजिस्ट्रेशन
Rudraprayag
Updated Wed, 08 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। अगले यात्राकाल में केदारनाथ यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों का पूर्ण रूप से बायोमेट्रिक्स रजिस्ट्रेशन, वेरीफिकेशन, आनलाइन और रियल टाइम रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे।
मंगलवार को डीएम डा. राघव लंगर ने केदारनाथ यात्रा 2014 में कराए गए कार्यों और 2015 में होने वाले कार्यों का प्रेजेंटेशन दिया। उन्होंने बताया कि अगले साल से यात्रियों की उंगली की छाप भी ली जाएगी। इसके अलावा रजिस्ट्रेशन आनलाइन होगा। जहां भी पंजीकरण केंद्र होंगे, वहां केदारनाथ आने वाले यात्रियों की अपडेट संख्या होगी। इसी संख्या के मुताबिक रजिस्ट्रेशन होगा। यात्री घर बैठे भी किसी निश्चित दिन के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। अगले साल से घोड़े-खच्चरों की टेगिंग होगी ताकि यात्रा मार्ग पर घोड़े़ खच्चरों की उपलब्धता की जानकारी हो सके। डा. लंगर ने बताया कि यात्रा मार्ग पर क्रिटिकल जोन चिह्नित किए गए हैं। केदारनाथ क्षेत्र में भूस्खलन रोकने और नदी से सुरक्षा के लिए स्थायी निर्माण कार्य किए जाएंगे। ब्यूरो