फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   डांगी में गुलदार दिखने से ग्रामीण दहशत में

डांगी में गुलदार दिखने से ग्रामीण दहशत में

Wed, 08 Oct 2014 05:33 AM IST
Rudraprayag
Rudraprayag Updated Wed, 08 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि ब्लाक के ग्राम पंचायत डांगी में गुलदार दिखने से लोग दहशत में हैं। गुलदार शाम होते ही गांव में घुस रहा है। ग्रामीणाें का कहना है कि रात को गुलदार घराें के बिलकुल करीब पहुंच रहा है, जिससे ग्रामीण शाम होते ही घराें में दुबकने को मजबूर हैं। ग्रामीणाें ने डीएफओ को ज्ञापन सौंपते हुए गुलदार को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

डांगी की ग्राम प्रधान सरिता देवी, विजय सिंह, हुकुम सिंह, सरपंच मकरध्वज और क्षेत्र पंचायत सदस्य फामिदा बेगम ने बताया कि 19 अगस्त को सुबह करीब चार बजे गुलदार ने गांव की वृद्धा को अपना निवाला बनाया था। तब से गुलदार लगातार गांव में आ रहा है। ऐसे में कभी भी कोई अनहोनी होने का डर बना हुआ है। उन्हाेंने बताया कि गुलदार की दहशत से ग्रामीण शाम होते ही घराें में दुबक रहे हैं। उनकी दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हो गई है। ग्रामीणाें ने गुलदार को पकड़कर ग्रामीणाें को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed