{"_id":"14-75627","slug":"Rudraprayag-75627-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम यात्रा व्यवस्थाओं की करेंगे समीक्षा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम यात्रा व्यवस्थाओं की करेंगे समीक्षा
Rudraprayag
Updated Sat, 05 Jul 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी डा. राघव लंगर शनिवार से शुरू हो रहे तीन दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम में केदारनाथ धाम और पैदल मार्ग पर यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।
शनिवार सुबह डीएम रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड जाएंगे। यहां से वह विभागीय अधिकारियों के साथ पैदल मार्ग, बिजली, पेयजल व खाद्यान्न आपूर्ति और स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करेंगे। डीएम जीएमवीएन की तरफ से बनाए जा रहे प्री फेब्रिकेटेड हट्स का निरीक्षण भी करेंगे। इसके पश्चात वह हाल में भीमबली में तैनात की गई, एनडीआरएफ की टुकड़ी के साथ तैयारियों की ब्रीफिंग करेंगे। रात्रि विश्राम छानी चट्टी/लिनचोली में करने के बाद अगले दिन छह जुलाई को डीएम केदारनाथ धाम में बाढ़ सुरक्षा कार्य, प्री फेब्रिकेेटेड हट्स और हेलीपैड का निरीक्षण करेंगे। डीएम सात जुलाई को वापसी में भी गौरीकुंड में यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे।