फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   न्यायिक अधिकारों की दी जानकारी

न्यायिक अधिकारों की दी जानकारी

Mon, 19 May 2014 05:30 AM IST
Rudraprayag
Rudraprayag Updated Mon, 19 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
तिलवाड़ा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से राजकीय जूनियर हाईस्कूल तुनेटा भरदार में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। इस मौके पर ग्रामीणों को न्यायिक अधिकारों की जानकारी दी।
विज्ञापन

शिविर के मुख्य अतिथि अपर जिला जज विनोद कुमार ने कहा कि ऐसे शिविर आम लोगों तक कानून संबंधी जागरूकता पहुंचाने के माध्यम हैं। 70 वर्षीय सुरेशी देवी ने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि वह सालों से मायके में रह रही है। इसके बावजूद उनके नाम पर भूमि नहीं है। उन्होंने न्यायिक अधिकारियों से इसका हल मांगा। अपर जिला जज विनोद कुमार ने बताया कि वह प्रार्थना पत्र दें। उक्त पत्र को संबंधित तहसीलदार को पत्र भेजा जाएगा। प्राधिकरण की सचिव सिविल जज (सीनियर डिवीजन) संगीता आर्य ने महिलाओं की उपस्थिति पर प्रसन्नता जताई। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मुकेश कुमार ने कानूनी अधिकार बताए। इस अवसर पर सीडीओ एमएस राणा, डीजीसी उमाकांत वशिष्ठ, अधिवक्ता अरुण बाजपेयी, बीडीओ जखोली दीवान सिंह राणा, शांति भट्ट, शशि नौटियाल और धनराज बंगारी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed